Move to Jagran APP

चलने लगी बर‍हजिया ट्रेन, स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव Gorakhpur News

देवरिया जिले के बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं नहीं हैं। एक वर्ष बाद ट्रेन का संचलन शुरू हुआ है। सातों दिवस आने-जाने वाली ट्रेन का संचलन शनिवार और रविवार को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:10 AM (IST)
Hero Image
सूना पड़ा बरहज का रेलवे स्टेशन। जागरण
गोरखपुर, जेएनएन : देवरिया जिले के बरहज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं नहीं हैं। एक वर्ष बाद ट्रेन का संचलन शुरू हुआ है। सातों दिवस आने-जाने वाली ट्रेन का संचलन शनिवार और रविवार को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। शनिवार, रविवार को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार दो फेरी बरहजिया ट्रेन का संचलन हो रहा है। यहां टिकट बिक्री ठेके पर हो रही है।

रोज बिक रहे 150 से 170 टिकट

प्रतिदिन बरहज और सतरांव स्टेशन पर 150 से 170 टिकट की बिक्री हो रही है। यात्रियों का कहना है कि सुबह दस बजे से ट्रेन चलने लगे तो टिकट बिक्री में इजाफा हो सकता है। स्टेशन पर सुरक्षा ट्रायल में संरक्षा आयुक्त ने पेयजल, शौचालय, प्लेटफार्म की ऊंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं थी। लेकिन कोई प्रगति नहीं हो सकी है। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां है,लेकिन सब बेतरतीब हैं। प्लेटफार्म की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं।

यात्रियों की सुनिए

बरहज के संतोष बरनवाल ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के समय से बरहजिया ट्रेन चल रही है। हाल के वर्षों में यात्री सुविधाओं का यहां अभाव है। पेयजल, शौचालय, बैठने का समुचित प्रबंध नहीं है। स्टेशन को देखकर नहीं लगता कि आज के रेलवे की ऐसी व्यवस्था है।

दो दिन संचालन बंद होने से हो रही परेशानी

कपरवार के सुरेश यादव ने बताया कि बरहजिया ट्रेन का संचालन सभी दिनों में हो। शनिवार, रविवार को संचालन बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन कठिन हो गया है।

भूमि का उपयोग कर बढ़ाई जा सकती है रेलवे की आय

विशुनपुरा के रमाकांत शुक्ल ने बताया कि बरहज रेलवे की भूमि पर्याप्त है। कुछ पर अवैध कब्जा हो चुका है। इस भूमि का उपयोग हो तो रेलवे की आय काफी बढ़ सकती है। यहां रेलवे की रैक शुरू हो सकती है। जिससे रेलवे की भूमि का उपयोग हो सकता है।

स्‍टेशन पर किया जाएगा यात्री सुविधाओं का प्रबंध

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोविड का दौर है, इसलिए दो दिन ट्रेन का संचालन बंद किया गया है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।