Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा ने घोषित किए 22 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक, सभी को साधने की कोश‍िश

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने महानगर के 22 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। 22 प्रकोष्ठों के पदाध‍िकार‍ियों के चयन में सभी को साधन की कोशिश की गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Sun, 15 Aug 2021 06:36 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने 22 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक घोषित कर द‍िया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने महानगर के 22 प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ का संयोजक परमानंद स‍िंह, सह संयोजक संजय भारती, आदित्य त्रिपाठी को, शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, सह संयोजक विकास स‍िंह, अखिलानंद त्रिपाठी को, एनजीओ प्रकोष्ठ का संयोजक गिरीश राज त्रिपाठी, सह संयोजक प्रशांत शुक्ला, दुर्गेश नंदन ओझा, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का संयोजक आशुतोष स‍िंह, सह संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र व बृजेश द्विवेदी, चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डा. वाइ स‍िंह, सह संयोजक डा. अमित स‍िंह, डा. विवेक सेठ को, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक डा. सुनील स‍िंह, सह संयोजक चंद्रगुप्त मौर्य, राजन शाही को, व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक दिनेश कुमार राय, सह संयोजक नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल को, सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक उमेश चंद श्रीवास्तव, सह संयोजक गणेश वर्मा, सच्‍च‍िदानंद शर्मा को बनाया गया है।

संजय मद्धेशिया को म‍िला आर्थिक प्रकोष्‍ठ

आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक संजय मद्धेशिया, सह संयोजक अतुल गुप्ता, संजीत जायसवाल प‍िंटू को, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक गिरिजेश कुमार मिश्र, सह संयोजक नरेंद्र प्रताप स‍िंह, नित्यानंद तिवारी को, बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक नसीम अहमद, सह संयोजक फिरोज अहमद, खादिम चौधरी को, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक संदीप पांडेय, सह संयोजक आशुतोष विश्वकर्मा, महेश कुमार मिश्र को, मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक मनोज कुमार निषाद, सह संयोजक राजू निषाद, नाहर निषाद को, व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक रितेश जयसवाल, सह संयोजक संतोष वर्मा, विनय कुमार स‍िंह को, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक की ज‍ि म्‍मेदारी राजेंद्र तिवारी, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को दी गई है।

पंचायत प्रकोष्ठ की ज‍िम्‍मेदारी प्रह्लाद स‍िंह को

पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक प्रह्लाद स‍िंह, सह संयोजक दिनेश स‍िंह, अमित पांडेय को, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का संयोजक अखिलेंदु श्रीवास्तव, सह संयोजक शिव शंकर स‍िंह, महेंद्र स‍िंह यादव को, लघु उद्योग प्रकोष्ठ का संयोजक उमेश अग्रहरी, सह संयोजक अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता को, प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ का संयोजक विजय स‍िंह, सह संयोजक रवि मौर्य, लक्ष्मण कुमार को, रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ का संयोजक गणेश जायसवाल, सह संयोजक रवींद्र कुमार गुप्ता, सुदेश स‍िंह को, श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक विनोद दुबे, सह संयोजक सर्वेंद्र कुमार स‍िंह श्यामू, संतोष गुप्ता को, दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक रितेश कुमार श्रीवास्तव, सह संयोजक अजय कुमार मिश्रा, प्रमित कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया है।

क्षेत्रीय किसान, अल्पसंख्यक एवं एससी मोर्चा के पदाधिकारी भी घोषित

भाजपा के क्षेत्रीय किसान मोर्चा, क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा एवं क्षेत्रीय एससी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी की ओर से जारी सूची के अनुसार गोरखपुर के लालजी यादव को क्षेत्रीय महामंत्री, फणींद्र चंद सोनू, संजय ङ्क्षसह सैंथवार को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र पासवान, बृजकिशोर राय एवं रामप्रताप मौर्य को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी की ओर से जारी सूची में गोरखपुर महानगर के जावेद अहमद, नसीम अहमद, जिला की तबस्सुम बानो को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोरखपुर महानगर के टोनी डिसूजा को क्षेत्रीय मंत्री, असलम खान को कार्यालय मंत्री व वजीउल्लाह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रराम उर्फ चंदू सरोज की ओर से जारी सूची में गोरखपुर महानगर के अमृतलाल भारती, जिला के जीत बहादुर पासवान, नरेंद्र महंथा, संतोष गौतम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोरखपुर महानगर के दीपक कुमार को क्षेत्रीय महामंत्री, जिले की सुशीता पासवान, संतराज को क्षेत्रीय मंत्री, गोरखपुर महानगर के ओमप्रकाश सोनकर को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, जिला के पंकज पासवान को कार्यालय मंत्री, अमरनाथ पासवान को मीडिया प्रभारी व रामदुलारे को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

सीप‍िका जायसवाल को म‍िली प्रदेश कार्यकार‍िणी में जगह

भाजपा की युवा नेता डाक्‍टर सीप‍िका जायसवाल को उत्‍तर प्रदेश भाजपा मह‍िला मोर्चा की कार्यकार‍िणी में स्‍थान म‍िला है। डाक्‍टर सीप‍िका जायसवाल कोरोना काल में अपने कार्यों से चर्चा में आई थीं। माना जा रहा है क‍ि इन्‍हें पार्टी के कार्यक्रमों में चढ़ बढ़कर हिस्‍सा लेने और कोरोना काल में लोगों की सेवा करने का इनाम म‍िला है। सीप‍िका जायसवाल को प्रदेश कार्यर‍िणी में जगह म‍िलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।