Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट तक पहुंचेगी सिटी बसें, शुरू हुआ बस वे का निर्माण Gorakhpur News

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के सामने गेट पर ही अब सिटी बसें मिल जाएंगी। इसके लिए गेट के सामने बस वे बनेगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न रूटों पर निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। बसों के अन्य रूटों का भी निर्धारण सुनिश्चित कर लिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 10 Mar 2021 10:32 AM (IST)
Hero Image
गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन तक बसें जाएंगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। अब रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सामने गेट पर ही सिटी बसें मिल जाएंगी। इसके लिए गेट के सामने बस वे बनेगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

सिटी बसों की पार्किंग के लिए दो गेट तैयार हो रहे है। एक गेट से बसों का प्रवेश और दूसरे से निकासी हो होगी। जानकारों के अनुसार पार्किंग में बसें बेवजह खड़ी नहीं होंगी। शहर के विभिन्न रूटों पर निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। बसों के अन्य रूटों का भी निर्धारण सुनिश्चित कर लिया गया है। शहर में लगभग दो दर्जन इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने का प्रस्ताव है। दरअसल, आम लोगों को घर से स्टेशन या स्टेशन से घर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आटो, ई रिक्शा और रिक्शा वाले मनमाना किराया वसूलते हैं। असुरक्षा की भी आशंका बनी रहती है। स्टेशन के ठीक सामने जाम की स्थिति बनी रहती है।

आरपीएफ ने किशोरी को किया चाइल्ड लाइन के हवाले

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम को गोरखपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान 15 वर्ष की किशोरी मिली। घर का पता और मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं होने पर टीम ने किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

किसान आंदोलन के चलते निरस्त रहेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 10 मार्च को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर व 12 मार्च को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल निरस्त रहेंगी। इसके अलावा विभिन्न तिथियों में शहीद स्पेशल सहित कुछ ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी।

11 मार्च को मार्ग बदलकर चलेगी पोरबंदर एक्सप्रेस 

उत्तर पश्चिम रेलवे के हरिपुर-सेंड्रा रेल खंड का दोहरीकरण हो रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 11 मार्च को 09269 पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर स्पेशल मारवाड़- जोधपुर- मेड़ता रोड- फुलेरा के रास्ते चलेगी।