Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi in Gorakhpur: आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे समीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यू्ल

उत्‍तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ आज अपने शहर गोरखपुर में आने वाले हैं। यहां आते ही वह कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सबसे पहले वह चिड़ियाघर जाएंगे। वहां बब्बर शेर भरत व शेरनी गौरी को बाड़े में छोड़ेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

By Umesh Pathak Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 15 Jun 2024 08:14 AM (IST)
Hero Image
CM योगी शनिवार की सुबह गोरखपुर आएंगे। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह गोरखपुर आएंगे। वह चिड़ियाघर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सबसे पहले वह चिड़ियाघर जाएंगे। वहां बब्बर शेर भरत व शेरनी गौरी को बाड़े में छोड़ेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे से एनेक्सी भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसे भी पढ़ें-दिन में जारी रहेंगे लू के थपेड़े, रात भी और गर्म, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

बैठक के बाद नौकायन से देवरिया बाईपास तक बन रहे फोरलेन का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री देवरिया बाईपास के चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। दोपहर बाद जेल बाईपास रोड, गोड़धोइया नाला, खजांची ओवरब्रिज एवं नकहा रेल ओवरब्रिज की प्रगति का भी निरीक्षण करेंगे।

इसे भी पढ़ें-आयकर अधिकारी बन छापा डालने पंहुचे तीन जालसाज गिरफ्तार, 'स्‍पेशल 26' फ‍िल्‍म देखकर आया था यह आइडिया

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें