Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM योगी ने गोरखपुर मलौनी तटबंध का किया निरीक्षण, बोले- बाढ़ की दस्तक दे रहीं नदियां, सभी तटबंध सुरक्षित

मुख्यमंत्री ने 1998 की बाढ़ का भी जिक्र करते हुए कहा कि तब एयरफोर्स स्टेशन में पानी घुस गया था। घर छोड़कर जाना पड़ा था लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। तटबंध को मजबूत कर दिया गया है। ग्रामीण विधानसभा अब विकास कार्यों में अग्रणी है। यहां के विधायक ने विकास कार्यों में रुचि ली है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वह कहीं जलभराव न होने दें।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 06 Jul 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
NH-28 सेतु के नक्शे का निरीक्षण कर कार्य को जल्दी से पूरा करने का निर्देश देते मुख्यमंत्री योगी। जागरण

 जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्षा के कारण नदियां ऊपर जाकर बाढ़ की दस्तक दे रही हैं। हमने समय से पहले बाढ़ से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाकर उस पर काम शुरू कर दिया था।

कहा कि बाढ़ से बचाव के कार्य 15 जून तक पूरे कर लिए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण कुछ देर हो गई। फिर भी प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। अधिकारी इस पर नजर रखे हुए हैं। जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। हम बाढ़ से जन-धन की हानि शून्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शनिवार को शहर से सटे मलौनी तटबंध के डुहिया गांव के पास बाढ़ से बचाव के लिए कराए गए सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 30.4 किलोमीटर लंबे मलौनी तटबंध के तीन किलोमीटर पर वर्ष 1998 में बांध टूट गया था। इससे शहर में बाढ़ आ गई थी। मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने पर धन्यवाद कहा।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज से मुंबई रूट की 59 ट्रेनें 10 दिन रहेंगी निरस्‍त, जानिए कब से कब तक

जाति नहीं देश की सुरक्षा के नाम पर करते हैं कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जाति के नाम पर नहीं बल्कि देश की सुरक्षा के नाम पर काम करती है। वर्तमान में जो कार्य हो रहे हैं उसका लाभ भविष्य की कई पीढ़ियां उठाएंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें