Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur News: 18 करोड़ से गोरखपुर शहर की 150 सड़कों की बदलेगी सूरत, बनाया जा रहा मास्‍टर प्‍लान

गोरखपुर नगर निगम शहर के सभी वार्डों में 150 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण कराने जा रहा है। ये सभी कार्य 15वें वित्त से कराए जाएंगे। इन पर 17.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले सप्ताह टेंडर निकाल दिया जाएगा और अक्टूबर में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। निगम प्रशासन का दावा है कि कार्यों की सूची में सभी वार्डों को बराबर भागीदारी दी गई है।

By Arun Chand Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 14 Sep 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
गोरखपुर में 150 से अधिक सड़कों-नालों का होगा निर्माण। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम शहर के सभी वार्डों की 150 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण कराने जा रहा है। ये सभी कार्य 15वां वित्त से कराए जाएंगे। इनपर 17.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अगले सप्ताह टेंडर निकाल दिया जाएगा। अक्टूबर में कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है। निगम प्रशासन का दावा है कि कार्यों की सूची में सभी वार्डों को बराबर भागीदारी दी गई है।

कुछ वार्डों में ज्यादा और बाकी में कम काम कराने की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पार्षद वरीयता के साथ ही 15वां वित्त और नगर निगम बोर्ड निधि के 100 से अधिक कामों का टेंडर निरस्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-गोंडा रेल हादसे से पहले लाइन में तकनीकी गड़बड़ी बताने वाला कीमैन बर्खास्त, रेल आवास वापस करने का निर्देश

करीब पखवारे भर बाद पार्षद वरीयता के कार्य तो शुरू करा दिए गए लेकिन, 15वां वित्त और नगर निगम बोर्ड निधि के कार्य अभी नहीं शुरु हो सके थे।

निगम प्रशासन के मुताबिक 15वां वित्त के तहत जिन कार्यों का टेंडर निरस्त किया गया था, उन्हें छोड़कर नए सिरे से सर्वे कराकर सभी वार्डों में बराबर-बराबर सड़क और नाली निर्माण की सूची तैयारी की गई है। तीन से चार दिन में इनका टेंडर निकाल दिया जाएगा। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-स्कूल कैंपस में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, शिक्षक और कर्मचारियों ने 'क्लास' में छुपकर बचाई जान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर