Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur Lok Sabha Chunav Result 2024: गोरखपुर में रवि किशन ने एक लाख से अधि‍क मतों से दर्ज की जीत, सपा ने दी कड़ी टक्‍कर

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में गोरखपुर लोकसभा सीट की अहम भूमिका है। यह विश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस गुरु गोरखनाथ मंदिर गीता वाटिका टेराकोटा शिल्‍प के लिए मशहूर तो है ही मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्‍थली फिराक गोरखपुरी पं रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत स्‍थली है। लोकसभा हो अथवा विधान सभा चुनाव पिछले तीन-चार दशकों से यहाँ का गोरखनाथ मठ इसकी धुरी बना हुआ है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:57 PM (IST)
Hero Image
गोरखपुर लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Gorakhpur lok sabha chunav Result 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर सीट से भाजपा ने सांसद रवि किशन शुक्ल (Ravi kishan) को दूसरी बार मैदान में उतारा था। इंडी गठबंधन की तरफ से अभिनेत्री काजल निषाद (kajal nishad) प्रत्याशी बनाया था। रविकिशन ने एक लाख से अध‍िक मतों से सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद को हरा दिया है। 

काजल जहां मुस्लिम, यादव व निषाद वोटों का समीकरण बनाकर मैदान मारने की फिराक में थीं, वहीं रवि किशन गोरक्षपीठ (Gorakhnath Mandir) के आशीर्वाद के सहारे जीत की जुगत में लगे थे। गोरखपुर सीट पर 1991 से लेकर 2019 तक भाजपा का कब्जा रहा है। 2018 में उपचुनाव में पहली बार सपा ने भाजपा को मात दी थी। बसपा ने मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण रोकने के लिए जावेद सिमनानी को मैदान में उतारा है। इस बार किसकी होगी जीत और किसको मिलेगी शिकस्त... पल-पल की अपडेट के लिए इस खबर को रिफ्रेश करें... 

गोरखपुर लोकसभा सीट का परिणाम

भाजपा रवि किशन- 585834 (+ 103526)

सपा काजल निषाद-482308 ( -103526)

शाम साढ़े चार बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 541201 (+ 93662)

सपा काजल निषाद- 447539 ( -93662)

शाम चार बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 484632 (+ 78302)

सपा काजल निषाद- 406330 ( -78302)

दोपहर साढ़े तीन तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 453921 (+ 74536)

सपा काजल निषाद- 379385 ( -74536)

दोपहर तीन तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 420910 (+ 67160)

सपा काजल निषाद- 353750 ( -67160)

दोपहर साढ़े दो बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 375653 (+ 51785)

सपा काजल निषाद- 323868 ( -51785)

दोपहर दो बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 342176 (+ 43370)

सपा काजल निषाद- 298806 ( -43370)

दोपहर साढ़े 1 बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 307594 (+ 39157)

सपा काजल निषाद- 268437 ( -39157)

दोपहर 1 बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 273115 (+ 37142)

सपा काजल निषाद- 235973 ( -37142)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 220024 (+ 29780)

सपा काजल निषाद- 190244 ( -29780)

दोहपर 12 बजे तक गोरखपुर लोकसभा सीट

भाजपा रवि किशन- 175482 (+ 23646)

सपा काजल निषाद- 151836 ( -23646)

गोरखपुर लोकसभा सीट 

5वां राउंड

भाजपा- 101014

सपा- 84743

बसपा- 8969

भाजपा- 16271 से आगे

सुबह 11 बजे तक भाजपा सांसद प्रत्‍याशी रवि किशन को 116265 (+ 15152), सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद 101113 ( -15152) मत प्राप्‍त की हैं। फ‍िलहाल यहां से भाजपा 16125 वोट से आगे चल रही है।

सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक भाजपा सांसद प्रत्‍याशी रवि किशन 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। अभी रवि किशन को 94863, सपा प्रत्‍याशी काजल निषाद 78738 मत प्राप्‍त की हैं। फ‍िलहाल यहां से भाजपा 16125 वोट से आगे चल रही है। 

गोरखपुर में भाजपा आगे

सुबह साढ़े नौ बजे तक गोरखपुर से रवि किशन शुक्ला 22361 और काजल निषाद 14650 वोट मिले हैं। 

गोरखपुर विश्‍वविद्यालय में भाजपा प्रत्‍याशी सांसद रवि किशन बैठे हुए हैं। यहां ईवीएम से गिनती शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें-देवरिया लोकसभा में भाजपा की राह आसान नहीं, कांग्रेस के इस प्रत्‍याशी ने बढ़ाई चिंता, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

गोरखपुर ये प्रत्‍याशी हैं मैदान में

रवींद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन- भाजपा

काजल निषाद- सपा (आइएनडीआइ गठबंधन)

जावेद अशरफ- बसपा

आनंद कुमार यादव- भारतीय जवाब किसान पार्टी

अंकित शाह- भायुएपा शिवशंकर प्रजापति- भागीदारी पार्टी

राम प्रसाद- अलहिंद पार्टी

सोनू राय- मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल

संजय सिंह राणा- भासपा

अमिता भारती- बहुजन मुक्ति पार्टी

नफीस अख्तर- निर्दल

पिंटू साहनी- निर्दल

सुधांशु तिवारी- निर्दल

गोरखपुर को जानें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में गोरखपुर लोकसभा सीट की अहम भूमिका है। यह विश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस, गुरु गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, टेराकोटा शिल्‍प के लिए मशहूर तो है ही, मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्‍थली, फिराक गोरखपुरी, पं: रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत स्‍थली है।

इसे भी पढ़ें- महराजगंज में क्‍या अपनी विरासत बचा पाएंगे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी? यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट

लोकसभा हो अथवा विधान सभा चुनाव, पिछले तीन-चार दशकों से यहाँ का गोरखनाथ मठ इसकी धुरी बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहनगर भी गोरखपुर ही है, जो अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिर 1998 से लगातार 2017 तक लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

हालांकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में यहां भारी उलटफेर देखने को मिला और सपा प्रत्याशी के रूप में प्रवीण निषाद ने बीजेपी प्रत्याशी को चुनावी शिकस्त दी। 2019 में भाजपा ने फिर वापसी की। यहां से रवि किशन को जीत मिली।

विधानसभा क्षेत्र, स्थानीय मुद्दे और विकास की स्थिति गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कैम्पियरगंज, पिपराईच, गोरखपुर नगर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा शामिल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार गोरखपुर की औसत साक्षरता दर 60.81% है।

योगी के सीएम बनने के बाद विकास संबंधी कार्यो में तेजी आई है। हाल के समय मे यहां एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना निर्माण का कार्य जोरों पर है। स्‍थानीय मुद्दा में इंसेफ़लाइटिस बीमारी और बाढ़ प्रमुख रहते हैं।

गोरखपुर की खास बातें गोरखपुर पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रमुख सीट है, वर्तमान में यहां से प्रवीन कुमार निषाद सांसद हैं। जो उपचुनाव में जीते थे। प्रवीन निषाद पार्टी के संस्‍थापक संजय निषाद के पुत्र हैं। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

गोरखपुर के अंतर्गत कैम्‍पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहरी, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा विधानसभा सीट आती हैं। गोरपखुर राप्‍ती नदी के किनारे बसा है, इसकी लखनऊ से दूसरी 273 किलोमीटर है। शहर गोरखधाम मंदिर और धार्मिक ग्रंथों की गीताप्रेस के लिए प्रसिद्ध है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें