गोरखपुर में भोलेंद्र पाल की रिमांड पर न्यायालय में सुनवाई आज, CM पर टिप्पणी करने पर पांच थानों में दर्ज हुए थे सात केस
गोरखपुर में सीएम योगी पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में ईंट भट्ठा मालिक भोलेंद्र पाल सिंह की रिमांड पर अदालत में सुनवाई होगी। पिपराइच पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है जबकि अन्य थानों में दर्ज मुकदमों की रिमांड अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साजिश की आशंका पर भी ध्यान दे रही है। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में फंसे ईंट भट्ठा मालिक भोलेंद्र पाल सिंह की रिमांड को लेकर बुधवार को अदालत में सुनवाई होगी। मुकदमा दर्ज होने पर दो दिन पहले पिपराइच पुलिस ने जेल भेजा था।साइबर,चिलुआताल,रामगढ़ताल व खोराबार थाने में दर्ज हुए मुकदमे में भोलेंद्र की रिमांड नहीं बन पायी थी।
भोलेन्द्र के खिलाफ पिपराइच, खोराबार, रामगढ़ताल और चिलुआताल थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। पिपराइच पुलिस ने उसे जेल भेजा था। अन्य थानों में दर्ज मुकदमों की रिमांड नहीं बन पायी थी। भोलेंद्र पाल सिंह के मामले में किसी और ने तो सहयोग नहीं किया इसकी जांच चल रही है।
कॉल डिटेल के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर किए गए पुराने पोस्ट खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अशोभनीय टिप्पणी के पीछे कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं थी।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मंदिर में मांस फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
इस मामले में भोलेंद्र के अलावा उनके साथी कृष्ण भान सिंह और ईंट भट्ठा के मुंशी राम मिलन की गिरफ्तारी हुई है।जांच में जिन दो लोगों का नाम सामने आया है उनकी तलाश चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।