Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शोहदों ने बिगाड़ा गोरखपुर Police का 'गणित', UP के 10 सबसे खराब जिलों में कार्रवाई न करने पर आया जिले का नाम

मुख्यमंत्री की समीक्षा में गोरखपुर जिले का नाम प्रदेश के सबसे 10 खराब जिलों में आया है। इसकी वजह है कि जिले में अपहरण को छोड़ 2023 में लगभग सभी अपराध बढ़े हैं। इनमें महिलाओं के साथ घटनाओं के आंकड़े अधिक हैं। आठ महीने में ही 11 महिलाओं की हत्या 23 से दुष्कर्म 109 से छेड़खानी की वारदात हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Sat, 30 Sep 2023 12:45 PM (IST)
Hero Image
शोहदों ने बिगाड़ा गोरखपुर पुलिस का ‘गणित’। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले में महिलाओं के प्रति अपराध कम होता नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई न होना है। आठ माह की स्थिति को देखें तो लगातार हो रही घटना में प्रभावी कार्रवाई न होने की वजह से ही मुख्यमंत्री की समीक्षा में जिले का नाम प्रदेश के सबसे 10 खराब जिलों में आया। वर्ष 2023 में अपहरण को छोड़ जिले में महिला अपराध के सभी मामले बढ़े हैं।

महिलाओं के साथ 60 प्रतिशत वारदात शहर में हुई

आठ माह में 11 महिलाओं की हत्या, 23 से दुष्कर्म, 109 से छेड़खानी की वारदात हुई है। 577 महिलाएं घरेलू हिंसा की जहां शिकार हुई हैं वहीं दहेज के लिए 21 महिलाओं की हत्या हुई है। हैरत की बात है कि महिलाओं के साथ 60 प्रतिशत वारदात शहर क्षेत्र में हुई। महिलाओं के साथ अपराध करने वाले 57 आरोपित अभी भी फरार हैं। लव जिहाद के साथ ही दुष्कर्म, पाक्सो, छेड़खानी की घटना को अधिकारियों ने भी गंभीरता से नहीं लिया।

इस वर्ष हुई घटना में कार्रवाई

घटना      संख्या   आरोपित  फरार  लंबित मामला

हत्या            11       28        06        03

दुष्कर्म         23       37        09        04

छेड़खानी     109     193      53        30

अपहरण      80       112      22        12

दहेज हत्या   21        73       30        08

यह भी पढ़ें, कुशीनगर में पथराव मामले में थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, छापेमारी जारी; सात और उपद्रवी गिरफ्तार

इन घटनाओं में सामने आई लापरवाही

केस एक : शोहदे को पुलिस ने छोड़ दिया

महराजगंज जिले की रहने वाली युवती किराये पर कमरा लेकर शहर में रहती है। आटो चालक उसे फोन करके परेशान करता था। 17 जून, 2023 को अपने भाई की मदद से युवती ने आटो चालक को पकड़ लिया। कैंपियरगंज थाने ले जाने पर तत्कालीन थानेदार ने आरोपित को यह कहते हुए छोड़ दिया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। बाद में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा। इस दौरान युवती परेशान रही।

यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: शोहदे से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, बेटी को इंसाफ दिलाने को भटक रहा पिता

केस दो : परेशान है पूरा मोहल्ला, पुलिस बेफिक्र

रामगढ़ताल क्षेत्र में मनचले की हरकत से पूरे मोहल्ले की महिलाएं परेशान हैं। शिकायत करने पर आरोपित व उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हैं। बच्ची के साथ अभद्रता करने पर स्वजन ने हिम्मत कर मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपित को नहीं पकड़ा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें