Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, गोरखपुर में दो दिन इन वाहनों की एंट्री होगी बंद; यहां देखें- रूट चार्ट

Durga Murti Visarjan 2023 गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसपी यातायात ने डायवर्जन जारी किया है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से 26 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि एसपी यातायात ने बताया कि यह रोक एंबुलेंस पर नहीं है। तैनात रहेगी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Mon, 23 Oct 2023 09:31 AM (IST)
Hero Image
कल गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विजर्सन को लेकर एसपी यातायात श्यामदेव ने 24 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से 26 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे। इनके अलावा शहर में कई मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एसपी यातायात ने बताया कि यह रोक एंबुलेंस पर नहीं है।

इन मार्गो पर सभी वाहनों का रहेगा प्रतिबंध

  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, आटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कम्पनी से रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाण्डेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • सभी प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज बस, तेल व गैस टैंकर, दुग्ध वाहन, एफसीआइ के ट्रक एंव अन्य राजकीय वाहन) विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजान्ची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चैकी होकर फरेंदा, सोनौली की तरफ जाएंगे।
  • फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें, Rojgar Mela 2023: खुद को करें तैयार, सरकार देगी रोजगार; गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात

कल गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे वाहन

गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक विजयदशमी के दिन निकलने वाले शोभा यात्रा के अवसर पर 24 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से जुलूस समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में समुचित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों का डायवर्जन किया गया है। एसपी यातायात श्यामदेव ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।

यहां से जाएंगे वाहन

  • धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, धर्मशाला चौकी से सीधे गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड, ग्रीन सिटी, कौड़ियहवा मोड़ होते हुए जाएंगे।
  • जेपी हास्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन जेपी हास्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी होकर जाएंगे।
  • इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज होते हुए जाएंगे।
  • ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन सूरजकुंड होते हुए जाएंगे।
  • दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रासिंग से झूलेलाल मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वह वाहन अपने बाएं मुड़कर दुर्गाबाड़ी से जाएंगे।
  • सूरजकुंड से रामलीला मैदान की तरफ जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
  • ये वाहन ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे।
  • गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन थाने के पीछे होते हुए जाएंगे।
  • लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन जाहिदाबाद तिराहे से होकर जाएंगे।
  • दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वे वाहन कौड़ियहवा मोड़ होकर इंडस्ट्रीयल मोड़ होते हुए जाएंगे।

इधर से जाएंगे वाहन

  • संतकबीर नगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • बड़हलगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए आएंगे।
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहा होते हुए जाएंगे।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहा फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
  • देवरिया बाईपास से लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को बाईपास तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ आने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।