Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में जमे रहेंगे बादल, 16-17 को झमाझम बारिश के आसार

गोरखपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश का दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 15 सितंबर से बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 16-17 सितंबर को झमाझम बारिश की संभावना है। बारिश का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र में होगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम होगा।

By Rakesh Rai Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 13 Sep 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
आसमान में दिनभर छाए रहे बादल। पंकज श्रीवास्तव

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने गोरखपुरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। आसमान में बादल जमे रहेंगे और वर्षा का यह क्रम फिलहाल ऐसे ही जारी रहेगा। ऐसे में गमी से राहत मिलती रहेगी।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक इसके लिए वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बनी हुई हैं। वहा एक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका सर्वाधिक प्रभाव 15 सितंबर से दिखेगा। 16-17 सितंबर को झमाझम वर्षा की संभावना बन रही।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि वर्षा का सर्वाधिक प्रभाव गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र में होगा। उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम और दक्षिण क्षेत्र में हल्की वर्षा रिकार्ड किए जाने के आसार हैं। रुक-रुक लगातार वर्षा होने के चलते अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा।

इसे भी पढ़ें-वंदे भारत में बैग चुराने वाला निकला लव जिहाद का मास्टरमाइंड, फोन में मिले 25 हिंदू लड़कियों के नंबर

आर्द्रता से अधिक प्रतिशत भी तापमान को नियंत्रित करने में सहयोग करेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जाएगा। आर्द्रता के 70 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

उधर गुरुवार को सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा का क्रम जारी रहा। बादलों के बीच से कुछ देर के लिए धूप निकली और वह बहुत देर तक टिक नहीं सकी। बादल और धूप की होड़ में बादल ही प्रभावी रहे।

इसे भी पढ़ें-गाजीपुर में शरारती तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखी गिट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोले- ये तो रोज करते हैं

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर