Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहाना- आज भी बारिश की बूंदें दे सकती हैं राहत

Today Gorakhpur Weather News Update बारिश के बाद गोरखपुर जिले में मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। ऐसे में लोगों के गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

By Pragati ChandEdited By: Updated: Tue, 13 Sep 2022 12:51 PM (IST)
Hero Image
Weather in Gorakhpur Today: आसमान में छाए बादल। -जागरण
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले में कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। शहर के रामगढ़ताल पर मौसम का लुत्फ उठाते लोग देखे जा रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार व गुरुवार को भी ऐसी स्थिति रह सकती है।

लोगों को भा रही बारिश की बूंदें

क्वार की धूप जेठ जैसी तपती है। दिन निकलने के बाद से ही धूप लोगों को चुभने लगती है। हालांकि शाम होते ही मौसम ठंडा हो जा रहा है। ऐसे में लोगों को बारिश की बूंदें भा रही हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों वर्षा भी हो सकती है। सोमवार दोपहर चुभती धूप के साथ गर्मी का आभास कराया, लेकिन गनीमत रही दोपहर बाद हल्की वर्षा हो गयी। इससे मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। इसके चलते सूरज के तेवर में थोड़ी नरमी भी देखने को मिली। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

65 प्रतिशत भी नहीं हुई बारिश

मानसूनी सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। आमतौर पर गोरखपुर में मानसून 15 से लेकर 20 जून के करीब दस्तक देता है। इस बार मानसून ने 28 जून को गोरखपुर में दस्तक दिया। जून, जुलाई, अगस्त बीते तीन माह में करीब से भी कम है

 

मानसून सीजन की औसत बारिश

जून- 185.5 मिलीमीटर

जुलाई- 383.4 मिलीमीटर

अगस्त- 339.5 मिलीमीटर

सितंबर- 228.8 मिलीमीटर

सितंबर माह का औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 32.7

न्यूनतम तापमान- 24.9

तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत से ठंडा रहा मौसम

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत अधिकतम तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। आज से दो-तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहने की संभावना है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।