Move to Jagran APP

Rain in Gorakhpur: गोरखपुर में झूम के बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी पर लगा विराम

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार बारिश हो जाने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। गोरखपुर रविवार दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

By Rakesh Rai Edited By: Vivek Shukla Published: Sun, 30 Jun 2024 02:30 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 02:30 PM (IST)
रिमझिम बारिश से गिरा तापमान, उमस और गर्मी से लोगों ने महसूस की राहत। संगम दूबे

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मानसून के आने साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया है। थोड़ा ही सही, पर बरस कर मौसम का पारा गिरा दिया है। सुहाने हुए मौसम ने गर्मी से राहत को लेकर लोगों का हौसला बढ़ा दिया है।

लोग वर्षा का क्रम जारी रहने का उम्मीद जता रहे हैं। मौसम विज्ञानी और मौसम विभाग उनकी उम्मीद पर मुहर लगा रहे हैं। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय का कहना है कि वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे में अगले तीन-चार दिन तक रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ वर्षा का क्रम जारी रहेगा। इसके चलते तापमान नियंत्रण में रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान

मानसूनी वर्षा के चलते शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान बीते दिन के मुकाबले सात डिग्री सेल्सियस गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जो शनिवार को गिरकर 31.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इसे भी पढ़ें-यूपी में 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए कब से लागू हो रहा यह नियम

शनिवार का रिकार्ड अधिकतम तापमान मौसम विभाग के मानक पर औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी औसत से .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी से लोगों को राहत मिलती रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यानी तापमान के औसत से कम रहने का क्रम फिलहाल अभी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञानी के अनुसार यही स्थिति गोरखपुर के आसपास के जिलों में भी रहने की संभावना है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.