Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस के रिजल्ट में चमके पूर्वांचल के मेधावी, छात्रों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

जेईई एडवांस का परिणाम आने के साथ ही जश्न का माहौल बनने लगा। परीक्षा में परचम लहराने वाले अभ्यर्थियों के घरों में मिठाई खिलाकर बधाई का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान असफल छात्र भी जश्न में शामिल हुए। उनको उम्मीद थी कि कभी उन्हें भी सफलता मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Mon, 19 Jun 2023 01:50 PM (IST)
Hero Image
JEE Advanced Result 2023: मेधावी छात्रों के साथ शिक्षक। -जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देश के आइआइटी संस्थानों में प्रवेश के लिए आइआइटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित जेईई एडवांस का परिणाम रविवार को घोषित हो गया। परिणाम की धूम पूर्वांचल के जिलों तक भी पहुंची, क्योंकि यहां के दर्जनों मेधावी छात्रों ने अपनी प्रतिभा की बदौलत उसमें अपना जगह बनाई है। छात्रों को इस परिणाम में शानदार रैंक हासिल हुई है।

जेईई एडवांस के परिणाम को लेकर जैसे-जैसे स्थिति साफ होती गई, खुशी और जश्न का माहौल बनता गया। सफल अभ्यर्थियों के घरों में मिठाई खिलाकर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया तो कोचिंग संस्थान अपने-अपने सफल छात्रों के साथ खुशी मनाने में जुट गए। देर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। असफल छात्र भी सफल छात्रों की खुशी में इस उम्मीद के साथ शामिल हुए कि कभी उन्हें भी सफलता मिलेगी।

एबीसी क्लासेज के छात्रों ने लहराया परचम

जेईई एडवांस के परिणाम में एबीसी क्लासेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस कोचिंग के 59 छात्रों को परिणाम में जगह बनाने में सफलता मिली है। संस्था के निदेशक नवनीत सिंह और सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कोचिंग के छात्र आदित्य श्रीवास्तव को 1247, सिद्धांत सिंह को 1583, आदित्य को 1618, अनुश्री गुप्ता को 2738, अभिनव मिश्रा को 2831, यश श्रीवास्तव को 3973, हर्षित चौधरी को 6135, रौनक वर्मा को 7861, प्रांजल गुप्ता को 10189 रैंक हासिल हुई है।

रेजोनेन्स के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रेजोनेन्स गोरखपुर स्टडी सेन्टर के छात्रों ने भी जेईई एडवांस में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। संस्था के प्रत्युष श्रीवास्तव को आल इंडिया 1164, अरुनिमा राजेश को 2225, उत्कर्ष पाण्डेय को 5444, अभिषेक पाण्डेय को 8270, आदित्य प्रकाश गुप्ता को 8543, मयंक दूबे को 9662, अंनत त्रिपाठी को 10075, अखिलेश नाथ को 11292 रैंक मिली है। छात्रों की सफलता पर संस्था के प्रमुख संकर्षण त्रिपाठी ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

साइंस सेंटर के छात्रों का जेईई एडवांस में जलवा

जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन करते हुए साइंस सेंटर के छात्र-छात्राओं ने अपना जलवा कायम किया है। संस्था की आशिका गुप्ता को 1274, मनीष सिंह को 1554, अभिषेक पाल को 5381, आयुषी को 6138, कार्तिकेय सिंह को 6946, उमंग सिंह को 7428, मोहम्मद वशीफूल को 9632 रैंक हासिल हुई है। संस्था के निदेशक डा. एके सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कैटेलिस्ट संस्थान के छात्र जेईई एडवांस में चमके

कैटलिस्ट संस्थान के छात्रों का जेईई एडवांस में शानदार प्रदर्शन रहा है। कैटलिस्ट के 20 होनहारों ने सफलता पाई है। कोचिंग के छात्र प्रखर गुप्ता को 2020, निखिल कुमार को 3311, आदित्य सिंह तोमर को 3732, अर्पित गोयल को 4162, अंशु मिश्रा को 4621, लक्ष्य भटनागर को 5081, सचिन अग्रवाल को 5522, अक्षत सिंह को 6709, राजेश सिंह को 7317, राम सरन को 7928, निशा दूबे को 8324, राकेश रंजन को 8901, अतुल कुमार को 9305, दुर्गेश उपाध्याय को 9529, भरत कुमार को 9973, आदिल साह को 10713 रैंक मिली है। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षक रजनीश, महेंद्र, विनय आदि को दिया है।

मोमेंटम छात्रसंघ के छात्रों का जेईई एडवांस में डंका

जेईई एडवान्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोमेंटम छात्रसंघ के 50 से ज़्यादा छात्र सफल रहे हैं। संस्था के दिव्यमान पाल को 1023, श्वेता चंद्र को 2352, रेहान को 2486, अंशुमान कन्नोजिया को 3359, कुमार अर्पित को 4294, उज्ज्वल कुमार सिंह को 5601, निखिल सिंह को 6169, प्रशांत कुमार को 7398 और हरिओम मल्ल को 8081 रैंक हासिल हुई है। 1023 रैंक हासिल करने वाले दिव्यमान पाल ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि में शिक्षक व मैनेजमेंट का प्रमुख योगदान है। साथ ही एक्स्ट्रा क्लासेस, मासिक परीक्षा सहित उपलब्ध कराए जा रहे नोट्स से रैंक हासिल करने में काफी आसानी हुई है। संस्था के निदेशक ई. संजीव कुमार ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेईई एडवांस में अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट का डंका

अरिहंत करियर इंस्टिट्यूट के मेधावियों ने जेईई एडवांस में अपनी प्रतिभा का डंका बजवाया है। अरिहंत के समीर ने 3406 रैंक प्राप्त की है। संस्थान के 10 विद्यार्थियों को आइआइटी संस्थानों के लिए चयन पाने में सफलता है। इसके अलवा करीब 50 विद्यार्थियां को एनआइटी में प्रवेश मिलने की संभावना है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में रवि प्रकाश मिश्रा ने 2218, बादल सिंह ने 3234, आर्या प्रताप सिंह ने 6802 और पंकज जायसवाल ने 8002 रैंक प्राप्त की है। संस्था के अध्यक्ष अजय शाही जी ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी-बिहार सीमा के आसपास. के छात्रों के लिए अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट पहली पसंद बन रहा है।

किसान के बेटे ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

जेईई एडवांस में शहर के छात्र संघ चौक स्थित मोमेंटम के छात्र हरिओम मल्ल ने बाजी मारते हुए 8081 रैंक हासिल किया। हरिओम मूल रूप से कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के सतभरिया गांव के रहने वाले हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव से हुई। इसके बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गोरखपुर शहर आ गए।

एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में उन्होंने एंट्रेंस टेस्ट दिया जिसके बाद बेहतर रैंक हासिल कर मोमेंटम कोचिंग में दाखिला लिया। अपनी प्रतिभा की बदौलत हरिओम ने एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल व मोमेंटम छात्रसंघ कोचिंग में स्कालरशिप हासिल कर वहीं से अपनी इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू की। घर की माली हालत व पिता के अथक परिश्रम ने उन्हें पढ़ने की प्रेरणा दी। यहां कड़ी लगन व मेहनत से पढ़ाई कर हरिओम ने 8081 रैंक हासिल की। हरिओम मोबाइल फोन व इंटरनेट मीडिया से दूर रहते हैं। हरिओम के पिता किसान व माता गृहिणी हैं। रोजाना 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर वह कोचिंग तक जाते थे। कोचिंग के अलावा पढ़ाई पर रोजाना छह घंटे अतिरिक्त समय देते थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें