Move to Jagran APP

Metro in Gorakhpur: तीन कार वाली चलेगी लाइट मेट्रो, दो कारिडोर में बनेंगे 27 स्टेशन

देश कैबिनेट से मेट्रोपोलिटन शहर के रूप में हरी झंडी मिलने के बाद गोरखपुर में मेट्रो की राह आसान हो गई है। शहर का दायरा तो बढ़ेगा ही विकास की रफ्तार और तेज होगी। चौरीचौरा (मुंडेरा बाजार) पिपराइच और पीपीगंज तक के लोग गोरखपुर शहर का हिस्सा होंगे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Updated: Sat, 20 Nov 2021 03:22 PM (IST)
Hero Image
गोरखपुर में चलेगी तीन कार वाली मेट्रो। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश कैबिनेट से मेट्रोपोलिटन शहर के रूप में हरी झंडी मिलने के बाद गोरखपुर में मेट्रो की राह आसान हो गई है। शहर का दायरा तो बढ़ेगा ही विकास की रफ्तार और तेज होगी। चौरीचौरा (मुंडेरा बाजार), पिपराइच और पीपीगंज तक के लोग गोरखपुर शहर का हिस्सा होंगे। ढाई सौ से अधिक गांव के साथ यह तीनों नगर पंचायतें गोरखपुर विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले गोरखपुर को मेट्रोपोलिटन शहर घोषित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

तैयार है लाइट मेट्रो का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट

फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर शहर में लाइट रेल ट्रांजिट परियोजना (एलआरटी) के तहत तीन कोच वाली लाइट मेट्रो का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। कैबिनेट ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अपनी मंजूरी भी दे दी है। केंद्र की अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्ष 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

बनेंगे दो कारिडोर, 27 स्‍टेशन

सरकार ने बजट में भी गोरखपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान सुनिश्चित कर दिया है। डीपीआर के मुताबिक गोरखपुर मेट्रो के लिए दो कॉरिडोर होंगे। दोनों कारिडोर पर कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊपर बनाए जाएंगे। मेट्रो में लगभग 4672 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

15.14 किमी लंबा होगा पहला कारिडोर

पहला कॉरिडोर श्याम नगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक 15.14 किमी लंबा होगा। इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। यह संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानी वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।

12.70 किमी लंबा होगा दूसरा कारिडोर

दूसरा कॉरिडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसढ़ के बीच बनेगा, जो 12.70 किमी लंबा होगा। इसमें 13 स्टेशन प्रस्तावित है। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.24 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। यह संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 1.73 लाख होगी। जबकि अगले दस साल यानी वर्ष 2041 तक इसमें 2.19 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे। शुरुआत में मेट्रों से रोजाना छह सौ लोग यात्रा कर सकेंगे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।