Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मुंबई में मादक पदार्थ के साथ धराया प्रधान को बेटा, गांव में जिनसे थी रंजिश उन्हें फंसाया

मुंबई में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार गोविंदपुर गांव के प्रधान के बेटे ने पूछताछ में अपने विरोधियों को गिरोह का सदस्य बता दिया। मुंबई पुलिस की जांच में पुरोहित और विरोध करने वाला गांव का दूसरा व्यक्ति निर्दोष मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। गुरुवार की रात में आरोपित को साथ लेकर मुंबई पुलिस लौट गई।

By Satish pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:28 AM (IST)
Hero Image
गांव में मामले की पूछताछ करती पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता,कुईं बाजार। मुंबई में मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़े गए गोविंदपुर गांव की प्रधान के बेटे ने पूछताछ में अपने विरोधियों को गिरोह का सदस्य बता दिया। सर्च वारंट के साथ आरोपित को साथ लेकर गुरुवार को मुंबई पुलिस जांच करने गांव में पहुंची तो सच्चाई जान हैरान हो गई।

जिन्हें आरोपित बनाया गया है उनके साथ ही गांव के लोगों का बयान लिया तो पता चला कि आरोपित ने उन्हें फंसाने की साजिश रची थी। पूछताछ व जांच के बाद गुरुवार की रात में आरोपित को साथ लेकर मुंबई पुलिस लौट गई।

गाेविंदपुर गांव की प्रधान के बेटे चंद्रमोहन मिश्र को मुंबई पुलिस ने 22 अगस्त की शाम को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के रहने वाले हरिगोविंद तिवारी व केशवपुर के राममिलन प्रजापति के साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी करता है।

इसे भी पढ़ें-बहराइच में पकड़े गए आदमखोर भेड़िया को लाया गया गोरखपुर चिड़ियाघर

बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने न्यायालय में आरोपित के घर की तलाशी लेने के लिए सर्च वारंट की अर्जी दी।न्यायालय के आदेश पर चंद्रमोहन मिश्र को लेकर गुरुवार की सुबह सिकरीगंज थाने पहुंची। जहां पता चला कि चंद्रमोहन ने जिन लोगों को अपने गिरोह का सदस्य बनाया है उनसे पुरानी रंजिश है।

मुंबई पुलिस गांव में पहुंची तो पता चला कि हरिगोविंद तिवारी पुरोहित हैं। चंद्रमोहन से उनका भूमि विवाद है।अधिकारियों से शिकायत करने पर चंद्रमोहन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने सिकरीगंज थाने में की थी।

इसे भी पढ़ें- बिजनौर में तीन लोगों की जान लेने वाला गुलदार भी आएगा गोरखपुर Zoo

राममिलन प्रजापति ने पंचायत चुनाव में विरोध किया था इसलिए इन लोगों को फंसाने के लिए अपने गिरोह का सदस्य बता दिया। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों परिवार व ग्रामीणों का बयान दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस रात में चंद्रमोहन को साथ लेकर लौट गई।

घर की तलाशी में नहीं मिला मादक पदार्थ:

आरोपित ने अपने घर में मादक पदार्थ रखने की जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी।सर्च वारंट लेकर पहुंची मुंबई पुलिस ने गोविंदपुर गांव में स्थित चंद्रमोहन के घर की तलाशी ली लेकिन कुछ मिला नहीं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर