Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET UG 2024 Results: नीट में गोरखपुर की छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम, जश्‍न का माहौल

कोचिंग संस्था गुरुकुल पाठशाला ने इस वर्ष भी अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। यहां के 124 छात्रों ने श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त किया है। अखिलेन्द्र अजीत सिंह ने 705 वैभय राज ने 700 ईशा दीक्षित ने 636 अनुष्का जायसवाल ने 686 सौरभ श्रीवास्तव ने 682 अपर्ना पटेल ने 681 शिवम पटेल ने 674 वैभव जायसवाल ने 673 वेदान्त त्रिपाठी ने 670 अंक प्राप्‍त किया।

By Sunil Singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:11 AM (IST)
Hero Image
लोगों ने छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नीट 2024 में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में जिले की मेधा ने परचम लहराया है। कइयों को अच्छे अंक मिले हैं। कई छात्र-छात्राओं ने 720 में से 700 से अधिक अंक हासिल किया है। इससे उनको मनपसंद यूनिवर्सिटी, कालेज में नामांकन मिल सकता है। कोचिंग संस्थानाें के निदेशकाें ने इन छात्राओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

कैटलिस्ट संस्थान के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

कैटलिस्ट संस्थान के 25 छात्रों ने सफलता पाई है। यहां के प्रेम पांडेय ने 691, रोहित रस्तोगी ने 690, सौरभ प्रजापति ने 689, सृष्टि यादव ने 686, आनंद कुमार ने 678, समीर चौरसिया ने 666, विनायक गुप्ता ने 661, अजय मद्धेशिया ने 660, प्रशांत सिंह ने 657, प्रियांशु शुक्ला ने 655, आस्था शर्मा ने 632, अनुराग पांडेय ने 631, प्रीति मौर्य ने 625, रश्मिता मिश्रा ने 620, मुस्कान सिंह ने 619, अनिशा राय ने 617, करिश्मा पांडेय ने 617, श्रेया गुप्ता ने 593 अंक प्राप्त किया है। सफल छात्रों को कोचिंग संस्थान के प्रदीप, रजनीश, महेद्र, विनय ने बधाई दी है।

गुरुकुल पाठशाला का परचम फिर से लहरा

कोचिंग संस्था गुरुकुल पाठशाला ने इस वर्ष भी अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। यहां के 124 छात्रों ने श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त किया है। अखिलेन्द्र अजीत सिंह ने 705, वैभय राज ने 700, ईशा दीक्षित ने 636, अनुष्का जायसवाल ने 686, सौरभ श्रीवास्तव ने 682, अपर्ना पटेल ने 681, शिवम पटेल ने 674, वैभव जायसवाल ने 673, वेदान्त त्रिपाठी ने 670, आसमा सिद्धकी ने 669, अमृता सिंह ने 669 अंक, उज्वल गुप्ता ने 666, मोहित विश्वकर्मा ने 665, अथर्व पांडेय ने 660 अंक, चन्द्रेश्वर यादव ने 658, आर्यन उपाध्याय ने 657, धन्नजय चतुर्वेदी ने 656, अदिति राय ने 654, अन्नया पांडेय ने 653, प्रदीप यादव ने 652 अंक मिला है। श्रुत्ति सिंह, अरशद रजा, कामना जायसवाल, भाष्कर पांडेय, राजलक्ष्मी को भी सफलता मिली है। निदेशकगण सूरी और एसकेआर ने सभी को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें-गोरक्षनगरी में फिर भाजपा की तारणहार बनी गोरक्षपीठ, यहां कम नहीं हुई जनता की निष्ठा

मोमेंटम छात्रसंघ के छात्रों को मिली सफलता

मोमेंटम छात्रसंघ कोचिंग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। अंशिका सिंह ने 720 में से 706 अंक हासिल किया है। अंशिका सिंह ने बताया कि संजीव सर के मार्गदर्शन में शिक्षकों ने सही समय पर सही कंटेंट उपलब्ध करा कर सभी डाउट क्लियर कर दिए थे। इसकी वजह से अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता मिली है। मोमेंटम छात्रसंघ के निदेशक इं. संजीव कुमार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी है। अंशिका के पिता दयाशंकर सिंह एसबीआइ और माता संगीता सिंह शिक्षक हैं।

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों का नीट में दबदबा

पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया है। चेयरमैन इं. संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार ने मिठाई खिलाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सूरज कुमार चौधरी ने 656 अंक हासिल कर विद्यालय टाप किया है। शानवी अग्रवाल ने 625, अनन्य सिंह राणा ने 624, प्रियांशु शर्मा ने 607, ममता यादव ने 653, शिवांगी ओझा ने 617, अर्पिता सिंह ने 618 अंक प्राप्त कर विद्यालय मान बढ़ाया है।

अभ्यास के होनहारों का नीट में अच्छा प्रदर्शन

अभ्यास क्लासेस पार्क रोड के छात्रों ने नीट प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेया श्रीवास्तव ने 720 में 695, सृजन पांडेय ने 690, सृजन राय ने 687, विक्रमादित्य सिंह ने 686, दीक्षा वर्मा ने 685, सृष्टि पांडेय ने 680, प्रशांत कुमार दुबे ने 678, सार्थक कुमार ने 676, असद खान ने 676, इशिका सिंह ने 676, पशुपति प्रताप पाठक ने 676, जयश्रुत पांडेय ने 675, मोहम्मद जैद खान ने 672, शास्वत सिंह ने 669, तेजल यादव ने 667, अनामिका ने 665, हिमांशी दुबे ने 663, शांभवी वर्मा ने 662, अक्षिता दुबे ने 660, ओमकार यादव ने 660, सृजन सिंह ने 660, जान्हवी अग्रवाल ने 656, अब्दुल्ला बदरानी ने 655, श्रेया पटेल ने 650, श्रेया सिंह ने 646, सोनल जायसवाल ने 645, नंदिनी पांडेय ने 643, स्वेतांक दुबे ने 642 अंक हासिल किया है। संस्थान के निर्देशक एसएसपी, एमजी, डा. वीके ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ने भी लहराया परचम

जीडी गोयनका के छात्र प्रखर श्रीवास्तव ने 706 अंक प्राप्त कर जिला में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। राज पुष्कर सिंह को 695, आशीष जयसवाल को 686 अंक प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य डा. संचित मुखर्जी व चेयरमैन राजू कुमार जायसवाल सफल छात्रों को बधाई दी है।

आरपीएम एकेडमी के छात्रों ने गाड़ा सफलता का झंडा

आरपीएम एकेडमी के वेदांत त्रिपाठी ने 670, अंशिका गुप्ता ने 647, सात्विक धर द्विवेदी ने 645, विनीत कुमार ने 625, अंशिका पांडेय ने 624, हरिकेश चौरसिया ने 623, यश पांडेय ने 590, कृतिका गौड़ ने 580, जानवी वर्मा ने 543, वेदिका त्रिपाठी ने 540 अंक हासिल किया है। संस्था के चेयरमैन अजय शाही ने बेहतरीन परिणाम के लिए छात्राें को शुभकामनाएं दी हैं।

द पिलर्स सिक्ट्टौर की छात्रा को मिली सफलता

यहां की छात्रा अनुष्का सिंह ने 645 अंक अर्जित कर नीट परीक्षा में सफलता पाई है। प्रबंधक आरपी शाही, उप प्रबंधक ईशान राना, उप प्रधानाचार्या मोउ भट्टाचार्या जांगिड़ तथा बायोलाजी की शिक्षिका मृणालिनी प्रियम ने बधाई दी है।

रेजोनेन्स गोरखपुर स्टडी सेन्टर के छात्रों ने फिर लहराया परचम

यहां के सिद्धार्थ ने 715, विभा ने 711, अनिश ने 705, चैतन्या ने 700, आदित्य ने 700, स्वयं पांडेय ने 668, ऐनी यादव ने 665, श्रीजन सूर्यवंशी ने 625, नीरज यादव ने 619, शम्भवी तिवारी ने 614, सचित ने 613, वान्या सिंह ने 604 अंक हासिल किया है। रेजोनेन्स गोरखपुर के सेन्टर हेड संकर्षण त्रिपाठी ने छात्रों को बधाई दी है।

अरिहंत कैरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों का रहा अच्छा रिजल्ट

संस्था के निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि आठ छात्रों को नीट परीक्षा में सफलता मिली है। इसमें त्समय को 705, अभिषेक को 685, उत्कर्ष ने 677, वीरा शर्मा ने 667, सौरभ ने 665, मनु शर्मा ने 661 व अलका सिंह ने 659 अंक प्राप्त कर संस्था का मान बढाया। संस्थान के अध्यक्ष अजय शाही ने छात्रों को बधाई दी है।

एबीसी क्लासेज ने रचा कीर्तिमान

संस्था के निदेशक द्वय इं. नवनीत सिंह और इ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि एक छात्र ने 700 और 11 छात्रो ने 659 अंक से ज़्यादा अर्जित किया। सुनीता कुमारी ने 700, ईशा दीक्षित ने 696, दिलीप कुमार सैनी ने 685, आकांशा सोनी ने 682, देवेंद्र ने 675, प्रिया ने 675, काजल यादव ने 675, दर्शना ने 671, शिल्पी कुमारी ने 667, अभिनव ने 667, अक्षत मालवीय ने 660, विकास ने 655 अंक हासिल किया है। इसके अलावा ाअन्य छात्र भी सफल हुए हैं।

मोमेंटम बेतियाहाता चौक के छात्रों का परचम

बेतियाहाता स्थित मोमेंटम संस्था के छात्रों ने परचम लहराया। अभिनव सिंह ने 686, कृष्णा गुप्ता ने 670, अनन्या गुप्ता ने 663, आदित्य चन्द्रा ने 662, प्रियन्का मिश्रा ने 659 अंक हासिल किया है। इसके अलावा अन्य छात्र भी सफल हुए हैं। संस्था के इं. अरविन्द त्रिपाठी, इं. विकास अग्रवाल बधाई दी है।

स्टार पीएमटी के छात्रों का अतुलनीय प्रदर्शन

स्टार पीएमटी के तीन छात्रों ने 700 का आंकड़ा पार किया, 100 से अधिक ने 650 से अधिक अंक प्राप्त किया है। संस्था के डायरेक्टर डा. राहुल राय ने कहा कि मेडिकल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई-नई तकनीकी शिक्षा और बच्चों का एसेसमेंट कर हम विद्यार्थियों के लिए सर्वसुलभ एवं उचित शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर