Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़त की मां ने बताया कि आरोपित ने उनकी बेटी का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के चलते किशोरी गई तो आरोपित ने उसके साथ हैवानियत की।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Fri, 09 Jun 2023 08:58 AM (IST)
Hero Image
अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर किशोरी से किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। किशोरी के बताने पर स्वजन ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी आरोपित धीरज के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह है आरोप

किशोरी की मां ने बताया कि आरोपित युवक ने उनकी 17 वर्षीय पुत्री का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे फोन कर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लोकलाज के डर से उनकी पुत्री आरोपित के पास गई तो उसने दुष्कर्म किया। आरोपित युवक की हरकतों से परेशान होकर उसकी पुत्री ने घटना के बारे में बताया। थाना प्रभारी गुलरिहा के अनुसार तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।

किशोरियों का अपहरण करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

गीडा पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपित सिकरीगंज के ग्राम महमूदपुर निवासी अविनाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गीडा पुलिस के अनुसार 25 मई को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि वह मायके में मकान बनवाकर रह रही है। 17 मई को आरोपित युवक उसकी 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। झंगहा संवाददाता के अनुसार थाना पुलिस ने आरोपित देवराज यादव को अमडीहा चौराहे से सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया। झंगहा पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध छह जून को किशोरी की मां ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।

महिला के साथ दुष्कर्म उलाहना देने पर पीटा

शौच के लिए गई क्षेत्र के एक गांव की महिला को अकेला देखकर गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे, आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर जानकारी दी। स्वजन उलाहना देने आरोपित के घर गए तो उसके स्वजनों ने गाली देकर भगा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह वह व उसके स्वजन थाने पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो आरोपित व उसके परिवार के लोग घर पर चढ़कर ईंट-पत्थर चलाने लगे और मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी सहजनवां के अनुसार आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

बाल सुधार गृह भेजा गया दुष्कर्म का आरोपित

किशोर के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें