Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Arvind Kejriwal: गोरखपुर में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस ने पहले दी वॉर्निंग- नहीं मानने पर लिया ये एक्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आचार संहिता लागू होने की जानकारी देकर सभी को कार्यालय से हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। इंस्पेक्टर कैंट ने पुलिस बल बुलाकर सभी को हिरासत में ले लिया।

By Sunil Singh Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 23 Mar 2024 12:38 PM (IST)
Hero Image
Arvind Kejriwal: गोरखपुर में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस ने पहले दी वॉर्निंग- नहीं मानने पर लिया ये एक्शन

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने आचार संहिता लागू होने की जानकारी देकर सभी को कार्यालय से हटने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने।

इंस्पेक्टर कैंट ने पुलिस बल बुलाकर सभी को हिरासत में ले लिया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में हार के डर से विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी कराई जा रही है। इसमें आप से ये लोग काफी डरे हैं। गुजरात में हमारे दल के पांच विधायक हैं। इसके चलते आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला।

कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने पुलिस और पीएसी बल के साथ महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, प्रवीण यादव, अजीत श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, शैलेश पांडेय, रमेश शर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, गोविंद गौतम, फूलबदन यादव, राजेश राजभर, अंगद यादव, आशीष कुशवाहा को दोपहर में हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइंस के ह्वाइट हाउस में उन्हें रखा गया था। शाम पांच बजे सभी को रिहा कर दिया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर