UP News: बिना टिकट यात्रा पर रोकथाम को रेलवे प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी, नौ माह में पकड़े गए 14.51 लाख यात्री
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से दिसंबर तक विशेष टिकट जांच औचक टिकट जांच एवं बस रेड अभियान चलाया गया है। रेल राजस्व की क्षति को रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक मंडल पर 02 चेक पोस्ट का गठन किया गया है। प्रत्येक माह बस रेड के अलावा स्पाट चेक एंबुश चेक किलाबंदी चेक अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर सहित लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों और ट्रेनों में नौ माह में रिकार्ड 14.51 लाख बिना टिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों से 101.93 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर रोकथाम लगाने के लिए रेलवे प्रशासन का सघन जांच अभियान जारी है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से दिसंबर तक विशेष टिकट जांच, औचक टिकट जांच एवं बस रेड अभियान चलाया गया है। रेल राजस्व की क्षति को रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक मंडल पर 02 चेक पोस्ट का गठन किया गया है।
प्रत्येक माह बस रेड के अलावा स्पाट चेक, एंबुश चेक, किलाबंदी चेक अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किए गये सामान की जांच, अनियमित यात्रा आदि की जांच की जाती है।
यह भी पढ़ें: एम्स गोरखपुर में 109 डाक्टरों की नियुक्ति और प्रोन्नति प्रक्रिया रद्द, ED व CEO ने पाई गड़बड़ी; नियमों का नहीं हुआ पालन