Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बरहजिया ट्रेन चलाने को रेलवे की हरी झंडी, नरकटियागंज पैसेंजर का भी शिड्यूल जारी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए न‍िरस्‍त की गई बरहज‍ियाय बरहजिया ट्रेन को चलाने को रेलवे ने हरी झंडी दे दी हे। इसके अलावा गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 04 Feb 2022 09:30 PM (IST)
Hero Image
रेलवे ने बरहजिया ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। सलेमपुर से बरहज रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने सलेमपुर से बरहज के बीच चलन वाली दो पैसेंजर ट्रेनों बरहजिया को भी फिर से चलाने की हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेनें सात फरवरी से चलने लगेंगी। इसके अलावा आठ फरवरी से गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह सभी पैसेंजर ट्रेनें स्पेशल के रूप में ही चलेंगी। इन ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया लगेगा। जनरल टिकट पर यात्रा होगी। कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा। यह पैसेंजर ट्रेनें कोविड की दूसरी लहर से निरस्त थीं।

इस श‍िड्यूल से चलेगी ट्रेन

05450 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर शाम 6.05 बजे प्रस्थान कर रात 10.37 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर रात 11.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 5.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05498 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर रात 10.45 बजे रवाना होकर भोर में 3.20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर सुबह 05.40 बजे रवाना होकर सुबह 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

अब नौ से चलेगी नरकटियागंज पैसेंजर, बदले समय से बरहजिया

05498/05497 नंबर की गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन आठ की जगह अब नौ फरवरी से चलेगी। परिचालनिक कठिनाइयों के चलते रेलवे प्रशासन ने तिथि बदल दी है। साथ ही भटनी और सलेमपुर से बरहज के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों (बरहजिया) का भी बरहज स्टेशन से प्रस्थान का समय बदल दिया है। इन ट्रेनों का संचालन भी सात फरवरी से शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन कोविड की दूसरी लहर से निरस्त था। अब यह ट्रेनें स्पेशल के रूप में चलेंगी। जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। लेकिन पैसेंजर में भी एक्सप्रेस का किराया लगेगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 05498/05497 नंबर की गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर दैनिक पैसेंजर ट्रेन नौ फरवरी से चलेगी। 05498 गोरखपुर- नरकटियागंज रात 10.45 बजे रवाना होकर भोर में 03.20 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के पकड़े गए 26 लोग

रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क और टिकट के खिलाफ सघन जांच अभियान जारी है। गुरुवार को भी वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने मास्क नहीं पहनने वाले 26 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों से 5200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 112 लोग बिना टिकट पकड़े गए। उनसे भी 68760 रुपये जुर्माना लगाया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह अभियान फरवरी में भी लगातार जारी रहेगा।