Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur News: राप्ती नदी के रामघाट पर हुआ ज्ञात-अज्ञात तिथि नाम श्राद्ध तर्पण, स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद

राप्ती नदी के रामघाट पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा और गुरुकृपा संस्थान ने मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सभी क्रांतिवीरों का तर्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि देश के लिए मरने वाले हमारे पितृ हैं। क्रांतिवीरों के साथ ही सरहदों पर बलिदान होने वाले सैनिकों का सम्मान होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का तर्पण हम सभी की जिम्मेदारी है।

By Sunil Singh Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 03 Oct 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान श्राद्ध तर्पण करते हुए। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पितृ विसर्जन पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा एवं गुरुकृपा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राप्ती नदी के रामघाट पर ज्ञात-अज्ञात तिथि नाम श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी क्रांतिवीरों का तर्पण किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि देश पर मर-मिटने वाले हमारे पितृ हैं। क्रांतिवीरों के साथ ही सरहदों पर बलिदान होने वाले सैनिकों का सम्मान होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का तर्पण हम सभी की जिम्मेदारी है। तर्पण कार्यक्रम से राष्ट्र गौरव की अनुभूति होती है।

इसे भी पढ़ें-यूपी वासियों के सेहत पर भारी पड़ रहा चाइनीज लहसुन, बिक्री पर रोक लगाने के लिए बनाया गया टास्क फोर्स

1857 से 1947 तक चले भारतीय स्वातंत्रता समर में ब्रिटिश हुकूमत ने गोली, फांसी एवं घोर यातनाओं द्वारा अकाल मृत्यु हमारे पूर्वजों व महापुरुषों को दिया था। जंगे आजादी में गोरखपुर समेत पूर्वांचल को राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान दिलाने वाले मंगल पांडेय, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, सचिंद्र नाथ सान्याल, पंडित मदन मोहन मालवीय, बंधू सिंह, बाबा राघव दास, हनुमान प्रसाद पोद्दार, राधा बाबा, रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आदि को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जलांजलि देने वालों में अवनीश मणि त्रिपाठी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कुमार राजेश चौधरी, संदीप मौर्या, आचार्य बीरु रितेश दूबे, रमेश पुजारी आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें- कोचिंग संचालक ने 129 युवकों को थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, खाते में भेजा एक माह का वेतन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें