Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गोरखपुर : स्मार्ट सिटी में अब विकास को मिलेगी रफ्तार, चौराहों पर लगेंगे आरएलवीडी कैमरे Gorakhpur News

गोरखपुर में यातायात सुधार के लिए महानगर में रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरों को बढ़ाने की शुरुआत हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। अब तक सिर्फ दो चौराहों पर ही यह कैमरे लगने थे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Mon, 14 Dec 2020 11:55 AM (IST)
Hero Image
गोरखपुर के चौराहों पर आरएलवीडी कैमरे लगाए जाएंगे। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल गोरखपुर महानगर में अब विकास को और रफ्तार मिलने जा रही है। कोरोना की वजह से ठप पड़ा काम शुरू होने जा रहा है। विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने स्मार्ट सिटी के विकास में सहयोग करने वाली एजेंसी केपीएमजी के अफसरों ने शहर का फिर से निरीक्षण किया है। स्मार्ट सिटी में सबसे पहले यातायात की व्यवस्था सुचारु करने पर ज्यादा जोर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर को राज्य की स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार हर साल 50 करोड़ रुपये का बजट देगी। कोरोना की वजह से स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों पर काम नहीं हो रहा था।

छह से ज्यादा चौराहों पर लेंगे आरएलवीडी कैमरे

यातायात सुधार के लिए महानगर में रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरों को बढ़ाने की शुरुआत हो गई है। आधा दर्जन से ज्यादा चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। अब तक सिर्फ दो चौराहों पर ही यह कैमरे लगने थे। कैमरे लग जाने के बाद लालबत्ती का पालन न करने वालों का कंट्रोल रूम से ही चालान कट जाएगा।

एक साथ मिलेंगे सौ करोड़ रुपये

गोरखपुर को राज्य स्मार्ट सिटी में वर्ष 2019 में चयनित किया गया था। दो साल का मिलाकर एकमुश्त सौ करोड़ मिलेंगे।

99 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के तहत पहले शहर के नौ चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। इनमें गोलघर काली मंदिर, कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, नौसढ़ तिराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, रुस्तमपुर, ट्रांसपोर्टनगर और गणेश चौराहा शामिल थे। इन स्थानों पर काम पूरा हो गया है। अब 10 नए चौराहों पर यह व्यवस्था होगी। साथ् हाी शहर के 80 अन्य चौराहों को सीसीटीवी कैमरे के जद में ले आने का निर्णय हुआ था।

स्मार्ट सिटी में यह होगा

हर घर में पेयजल की आपूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आइटी कनेक्टिविटी व डिजिटलाइजेशन, ई गवर्नेंस, स्वच्छ पर्यावरण, प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाइफाई, सभी घरों में सीवर कनेक्शन, सड़क किनारे रखे जाएंगे डस्टबिन, मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर गमले लगा पौधे रोपे जाएंगे आदि

स्मार्ट एंड सेफ सिटी में आइटीएमएस के तहत नौ चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। छह से ज्यादा चौराहों पर आरएलवीडी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 10 नए चौराहों का चयन किया गया है। 80 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्मार्ट सिटी को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। अब एकमुश्त सौ करोड़ रुपये मिलेंगे। - अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें