Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Road Safety: गोरखपुर में तीन लाख लोग लेंगे यातायात नियमों के पालन की शपथ, सभी वर्ग के लोग होंगे शामिल

Road Safety With Jagran दैनिक जागरण के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम होगा। साथ ही जिले के विभिन्न संस्थानों में भी सपथ लिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Fri, 09 Dec 2022 08:04 AM (IST)
Hero Image
Road Safety With Jagran: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शपथ ग्रहण। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Road Safety With Jagran: दैनिक जागरण के सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाने के लिए शुक्रवार यानी आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के तीन लाख लोग एक साथ यातायात नियमों के पालन की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।

सपथ लेने वालों में शामिल होंगे ये विभाग

शपथ लेने वालों में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सरकारी व गैर सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। सांसदों, विधायकों, महापौर के अलावा जिले और मंडल के आला अफसरों की मौजूदगी इस आयोजन की गरिमा बढ़ाएगी। सभी विभागों के प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह जागरूकता इस विशाल कार्यक्रम में जरूर जुड़े।

स्कूलों कॉलेजों में भी यातायात नियमों के पालन की लेंगे सपथ

यातायात नियमों के पालन की न केवल शपथ लें बल्कि उसका पालन भी हर हाल में सुनिश्चित करें। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने अपने-अपने संस्थान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को समय से संपन्न कराने का निर्देश जारी किया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह की ओर से सभी वित्तपोषित व स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने इसे लेकर गुरुवार को अपनी तैयारी पूरी भी कर ली।

यातायात नियमों के पालन की शपथ जरूर लें

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक स्कूल व कालेज भी इस महायज्ञ में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। सभी को अपने-अपने संस्थान में ही कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है। जागरण ने जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि वह शुक्रवार की सुबह 11 बजे जहां भी हों, यातायात नियमों के पालन की शपथ जरूर लें और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग सुनिश्चित करें।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें