Move to Jagran APP

UP Crime News: मां-बाप की सिर फोड़कर की हत्‍या के बाद फरार हुआ बेटा, नशेबाजी को लेकर रोज होता था व‍िवाद

गोरखपुर के गोला में एक बेटे ने अपने माता-पिता का सिर फोड़कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित फरार है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 27 May 2024 12:07 PM (IST)
Hero Image
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर जांच करते पुल‍िस अधि‍कारी।

जागरण संवाददाता, गोला। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में एक नशेड़ी पुत्र ने रविवार की रात को सोते समय अपने माता-पिता का सिर फोड़कर हत्या कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार पहुंचे और घटनास्थल के निरीक्षण के साथ परिवार के अन्य लोगों का बयान दर्ज किया।

गांव के अनुसूचित बस्ती के 75 वर्षीय राजपति अपनी पत्नी 73 वर्षीय पत्नी मुराती देवी के साथ घर के बरामदे में सोये थे। घर की महिलाएं व बच्चे गर्मी के कारण छत पर सोए थे। उनके तीन पुत्रों में से बड़े दोनों पुत्र रामआशीष व शंकर मुंबई में रहते हैं। एक सप्ताह पूर्व शंकर मुंबई से आए थे और रविवार को घर के बगल से दूसरे गांव गई बारात में गए थे। रात करीब एक बजे उनका छोटा पुत्र देवानंद कहीं से आया और घर के चापाकल में लगा हैंडिल निकाल लिया। उसी हैंडिल से सबसे पहले अपने माता के सिर पर हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प‍िता के स‍िर पर क‍िया हमला 

उसके बाद पिता के सिर पर भा हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए और तड़पने लगे। उसके बाद वह फरार हो गया। आवाज सुनकर घर की महिलाएं नीचे आईं और घायल पिता को बड़हलगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

नशेबाजी को लेकर अक्‍सर होता था व‍िवाद   

मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है कि देवानंद नशेड़ी व्यक्ति है़। वह शराब के साथ गांजा, भांग आदि का भी सेवन करता है। उसके नशा करने के कारण ही उसकी पत्नी अपने दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ मायके रहते हैं। उसके माता-पिता इसे नशा करने से रोकते थे, जिसके कारण अक्सर विवाद होता रहता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी और बच्चों को माता पिता ने भड़काया है। इस संबंध थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित फरार है।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: पिता काे लाकअप में डाला, विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा, पुलिस का ऐसा रूप देख हर कोई हैरान

यह भी पढ़ें: र‍िटायर्ड IAS अधि‍कारी की पत्नी की हत्‍या मामले में 40 घंटे बाद भी पुल‍िस के हाथ खाली, CCTV में द‍िखे दो युवकों पर टिकी जांच

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।