Move to Jagran APP

मिसेज वर्ल्‍ड ताज के लिए देवरिया की तेजस्विनी की मजबूत दावेदारी

देवरिया की तेजस्‍वनी सिंह ने साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चले रहे मिसेज वर्ल्‍ड 2018 प्रतियोगिता में मजबूत दावेदारी प्रस्‍तुत की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 20 Sep 2018 04:38 PM (IST)
मिसेज वर्ल्‍ड ताज के लिए देवरिया की तेजस्विनी की मजबूत दावेदारी
मिसेज वर्ल्‍ड ताज के लिए देवरिया की तेजस्विनी की मजबूत दावेदारी

गोरखपुर (जेएनएन)। साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चले रहे मिसेज वर्ल्‍ड -2018 प्रतियोगिता में देवरिया की तेजस्‍वनी ने मजबूत दावेदारी प्रस्‍तुत की है। प्रतियोगिता में तेजस्विनी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रतियोगिता में तेजस्विनी पहले ही राउंड में बेहतरीन परमाफार्मेंश कर चुकी हैं। 22 सितंबर को जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में प्रतियोगिता का फाइनल राउंड होगा। उसी दिन विजेता के सिर ताज सजेगा। तेजस्विनी के विजेता बनने के लिए उनके गांव में लोगों ने पूजा-पाठ तक शुरू कर दी है।

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं तेजस्विनी

देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव सिंह की पौत्री तेजस्विनी शुरू से काफी होनहार रहीं। सौंदर्य के क्षेत्र में कई प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकी तेजस्विनी सिंह जनवरी 2018 में सिंगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। जागरण को दूरभाष पर तेजस्विनी ने बताया कि साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मिसेज वर्ल्‍ड 2018 आयोजित किया गया है, जिसमें 45 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। बीते मंगलवार की रात आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने अभी तक के सफर व महिलाओं की स्थिति के बारे में बताना था। इसमें तेजस्विनी ने बेहतर तरीके से अपनी बात रखकर लोहा मनवाया।

खुद डिजाइन किया ड्रेस
चयनित पांच देशों की प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग व महिलाओं से जुड़ी विश्‍वव्यापी गंभीर समस्या बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं व महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए उपाय भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कंट्री कल्चर राउंड में वह भारत के हर राज्य की खास कला से सजी ड्रेस पहनेंगी। ड्रेस को उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मिसेज वल्र्ड में वह भारत का डंका बजाकर लौटेंगी। इसके लिए उन्होंने कड़ी तैयारी भी की है।