Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज शनि ग्रह दिखेगा ज्यादा चमकीला, यह बरतें सावधानी Gorakhpur News

सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि मंगलवार की शाम ज्यादा चमकीला और भड़कीला दिखाई देगा। इसे भूगोल की भाषा में ऑपोजिशन कहा जाता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 09 Jul 2019 02:50 PM (IST)
Hero Image
आज शनि ग्रह दिखेगा ज्यादा चमकीला, यह बरतें सावधानी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि मंगलवार की शाम ज्यादा चमकीला और भड़कीला दिखाई देगा। वर्ष में एक बार शनि, पृथ्वी और सूर्य सीधी रेखा में होते हैं, इसे भूगोल की भाषा में ऑपोजिशन कहा जाता है। इस दौरान शनि और पृथ्वी निकटतम स्थिति में होते हैं। यह स्थिति मंगलवार को बन रही है।

दूरबीन से देखें

ग्रह-नक्षत्र को लेकर लोगों को ज्ञान बढ़ाने वाली संस्था व्राटिनो टेक्नोलॉजी के सचिंद्र नाथ ने बताया कि शनि पृथ्वी से सबसे दूर का ग्रह है, जो नग्न आंखों से नहीं दिखाई देता लेकिन इसे दूरबीन के माध्यम से देखा जा सकता है। ग्रह की खूबसूरती इसके छल्ले में है, जिसे मौसम ठीक रहने पर दूरबीन के माध्यम से मंगलवार को देखना संभव हो सकेगा।

यहां आकर देखें

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमरपाल सिंह ने बताया कि इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखने के लिए परिसर में टेलीस्कोप लगाया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति इस व्यवस्था का लाभ उठाकर चमकीले शनि ग्रह का अवलोकन कर सकते हैं। ब्राटिनो संस्था सहारा इस्टेट कार्यालय में शाम के समय इसे लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें इस खगोलीय घटना और शनि ग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।