Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gonda Train Accident: गोंडा में ट्रेन हादसे के बाद गोरखपुर जंक्‍शन पर अफरातफरी, कई ट्रेनें डायवर्ट; यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पलट गए और 13 बेपटरी हो गए। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए जिनमें पांच को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। मरने वालों की पहचान बिहार के अररिया जिला निवासी सरोज कुमार सिंह और चंडीगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई है।

By Prem Naranyan Dwivedi Edited By: Vivek Shukla Updated: Fri, 19 Jul 2024 08:53 AM (IST)
Hero Image
गोंडा में चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर गोण्डा स्टेशन से लगभग 19 किमी दूर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरते ही इस लाइन पर जो ट्रेनें जहां थीं वहीं रुक गईं।

गोरखपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। ट्रेनों के पहिए थमते ही गोरखपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया। दर्जन भर ट्रेनों का मार्ग बदल गई। कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं।

हादसे की सूचना जैसे ही गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची हूटर बज गया। हूटर बजते ही रेलकर्मी सहम गए। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और निरस्तीकरण की घोषणा आरंभ हो गई। दिल्ली और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों के यात्री परेशान हो उठे। पूछताछ काउंटर पर भीड़ लग गई।

इसे भी पढ़ें-लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

यात्री ट्रेनों की अपडेट जानकारी लेने लगे। बीच वाला फुट ओवरब्रिज बंद होने से यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। यात्री रेल लाइनों पर उतरकर प्लेटफार्म तीन और चार पर आवागमन करने लगे। यद्यपि, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ और रेलवे प्रशासन को लूप लाइनों (साइड वाली लाइनों) का फायदा मिला।

रेलवे प्रशासन ने मनकापुर-गोंडा रूट को बंद कर गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-लखनऊ और गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा-लखनऊ रेलमार्ग पर सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन जारी रखा। कुछ पैसेंजर ट्रेनों को छोड़ रेलवे प्रशासन ने गोरखधाम और कुशीनगर एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख ट्रेनों को मार्ग बदलकर संचालित किया। साथ ही आमजनता की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया। मुख्य गेट के पास हेल्प बूथ खोल दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर से पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर, दुर्घटना राहत ट्रेन और इंजीनियरों की टीम दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर महाप्रबंधक ने अधिकारियों से दुर्घटना की जानकारी ली।

यात्रियों और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ घायल यात्रियों को समुचित इलाज के लिए निर्देशित किया। दुर्घटना राहत ट्रेन, इंजीनियर्स, रेलकर्मी और सुरक्षा बलों की टीम युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।

इसे भी पढ़ें-भाजपा विधायक ने कहा, पांच करोड़ में दिया गया मेरी हत्या का ठेका

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में फंसे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गोरखपुर से मनकापुर के लिए स्पेशल ट्रेन भेजी गई। यात्रियों को मनकापुर तक बस से पहुंचाकर स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर लाया गया। यहां स्पेशल ट्रेन में एसी कोच लगाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया गया।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

- गोण्डा - 8957400965

- लखनऊ - 8957409292

- सिवान - 9026624251

- छपरा - 8303979217

- देवरिया सदर- 8303098950

- गोरखपुर - 05512209169

- वाराणसी कंट्रोल- 9794843966

- कामर्शियल कन्ट्रोल,तिनसुकिया - 9957555984

- फरकाटिंग जंक्शन 9957555966

- मरियानी जंक्शन 6001882410

- सिलीगुड़ी जंक्शन 8789543798

- न्यू तिनसुकिया 9957555959

- डिब्रूगढ़ - 9957555960

- कामर्शियल कंट्रोल रंगिया 9957554968

- रंगिया जंक्शन 9957554962, 9854419064

- न्यू बोगाईगांव जंक्शन 7099691701, 8638040137

- कामर्शियल कन्ट्रोल अलीपुर द्वार 9002052957

- अलीपुरद्वार जंक्शन 03564253498, 03564270870, 03564270871

- गुवाहाटी 03612731621/22/23

- लम्डिंग 03674263120/126

- कामाख्या 03612670086

- कामर्शियल कन्ट्रोल लम्डिंग 9957553915

- कामर्शियल कन्ट्रोल गुवाहाटी 9957553299

- कटिहार- 6287801805

- किशनगंज -7542028020

- न्यू जलपाईगुड़ी- 8287801758

- कामर्शियल कन्ट्रोल कटिहार- 9002041952, 9771441956

- हाजीपुर - 8252912078

- मुजफ्फरपुर 8252912066

- बरौनी -8252912043

- खगड़िया- 8252912031

- नवगछिया- 8252912018

- समस्तीपुर 8102918840, 06274232131

- कामर्शियल कन्ट्रोल समस्तीपुर 9771428963, 06274232250

- कंट्रोल हाजीपुर- 8252912078

मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें

- 12555 गोरखपुर-बठिण्डा गोरखधाम एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस का बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस बढ़नी- गोण्डा के रास्ते।

- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 12598 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 12595 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 15008 लखनऊ जं0-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-मनकापुर के रास्ते।

- 04138 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 15279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या कैण्ट-बाराबंकी के रास्ते।

- 14618 अमृतसर-पूर्णियां कोर्ट एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 22412 आनन्द विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 15530 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या धाम-मनकापुर के रास्ते।

- 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 15090 गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते।

- 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।

- 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 14009 बापूधाम मोतहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

- 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।

- 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते।

- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते।

- 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते।

- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते।

- 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।

- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या धाम-बाराबंकी के रास्ते।

- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।

- 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।

- 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस बढ़नी-गोण्डा के रास्ते।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

- 18 जुलाई को गोण्डा से चलने वाली 05094 गोण्डा-गोरखपुर पैसेंजर।

- 18 जुलाई को गोरखपुर से चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोण्डा पैसेंजर।

- 19 जुलाई को 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर पैसेंजर।

- 19 जुलाई को 05375/05376 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल पैसेंजर।

- 19 जुलाई को 05033/05034 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन

- 19 जुलाई को 05469/05470 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन।

- 19 जुलाई को 12530/12529 लखनऊ जं.- पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस।

- 19 जुलाई को 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस।

- 19 जुलाई को 05425/05426 भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू ट्रेन।

- 19 जुलाई को 05031/05032 गोण्डा-गोरखपुर-गोण्डा पैसेंजर ट्रेन।

- 19 जुलाई को 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन।

- 19 जुलाई को 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस।

- 19 जुलाई को 05377/05378 नकहा जंगल-नौतनवा- नकहा जंगल।

- 20 जुलाई को 05032 गोण्डा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर