Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: गोरखपुर में दो युवकों को चाकू घोंपा एक की मौत, भीड़ ने घेर ली बरात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात को एक बारात गुजर रही थी। दो साथी घर के किनारे खड़े होकर उसे देख रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों से उनकी बहस हो गई। उन्‍होंने चाकू से दोनों को घोंप दिया। इससे एक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अस्‍पताल में गंभीर हालत में है।

By Satish pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 14 Jul 2024 07:57 AM (IST)
Hero Image
आर्यनगर में चाकू मारकर युवक की हत्या। रोहित की फाइल फोटो

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। आर्यनगर में शनिवार की रात घर के पास खड़े होकर बरात देख रहे साथियों काे मनबढ़ों ने चाकू घोंप दिया। गंभीर स्थिति स्वजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए जहां एक की मृत्यु हो गई, दूसरे को डाक्टर ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

बरातियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने अग्रवाल भवन में घेर लिया। कार्रवाई का भरोसा मिलने पर देर रात लोग शांत हुए। कोतवाली थाना पुलिस की सुरक्षा में शादी हुई।

इसे भी पढ़ें-'बहू साथ ले गई बलिदानी बेटे की यादें, छलका कैप्टन...,' अंशुमान के माता-पिता का दर्द, अब इस बात की कर रहे मांग

हुमांयूपुर से शनिवार की रात में 10 बजे निकली बरात आर्यनगर स्थित अग्रवाल भवन जा रही थी। गंगेश तिराहा पर रहने वाले शोभित व आर्यनगर कुर्मियान टोला के रोहित कन्नौजिया पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास खड़े होकर बरात देख रहे थे। इसी दौरान बरात में डांस कर रहे कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई।

आरोप है कि मामला बढ़ने पर उन्होंने दोनों को पकड़कर पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपितों की तलाश चल रही है।

इसे भी पढ़ें- शहरवासियों को सता रही उमस वाली गर्मी, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही झमाझम बरसात