Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Osteoporosis Day 2022: दूध-दही खाएं, धूप से नहाएं- कमजोर नहीं होंगी हड्डियां

World Osteoporosis Day 2022 दूध दही और मांसाहार के सेवन और धूप में नहाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। पौष्टिक खान-पान और व्यायाम न करने से हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है। यह बोन मिनरल डेंसिटी जांच कराने पर पता चलता है।

By Jagran NewsEdited By: Pradeep SrivastavaUpdated: Thu, 20 Oct 2022 09:58 AM (IST)
Hero Image
World Osteoporosis Day 2022: दूध, दही और मांसाहार का संतुलित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बुजुर्गों या रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन यह रोग अब युवाओं को भी परेशान करने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हम ऐसे देश में रहते हैं जहां भरपूर धूप मिलती है। बावजूद इसके हम एसी से बाहर नहीं आना चाहते। इसलिए हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इन्हें मजबूत करने दो उपाय हैं- खान-पान व व्यायाम।

योग भी है काफी लाभप्रद 

दूध व उसके उत्पादों या मांसाहार का प्रयोग करें। इससे कैल्शियम मिलेगा। सुबह टहलें, इससे शरीर को धूप के जरिये विटामिन डी मिलेगी। हड्डियां मजबूत होंगी। कम उम्र में आस्टियोपोरोसिस से बचे रहेंगे। योग व व्यायाम भी लाभप्रद है।

दूध व उसके उत्पादों या मांसाहार का करें सेवन, व्यायाम लाभप्रद

विशेषज्ञों के अनुसार आस्टियोपोरोसिस होने पर हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि गिरने, फिसलने या मामूली आघात लगने पर वे टूट जाती हैं। पौष्टिक खान-पान और व्यायाम न करने से हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है। यह बोन मिनरल डेंसिटी (बीमएडी) जांच कराने पर पता चलता है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को समय-समय पर यह जांच कराते रहना चाहिए। इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को आस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है।

ऐसे मजबूत होंगी हड्डियां

धूमपान व शराब से परहेज करें।

डिब्बाबंद या जंक फूड का सेवन न करें।

बच्चों को मैदान में खेलने के लिए प्रेरित करें।

लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें।

घर में शारीरिक श्रम करें।

व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

एक ही स्थिति में ज्यादा देर न बैठें।

सुबह की धूप लें, टहलें।

कैल्शियमयुक्त पदार्थों का सेवन करें।

लैपटाप, कंप्यूटर या मोबाइल पर एक स्थिति में लगातार घंटों बैठकर काम न करें। इससे जोड़ों का लचीलापन कम होता है। उनके रेडिएशन का हड्डियों पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है, जो 40 साल की उम्र के बाद हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में बाधक होता है। - डा. ऋतेश कुमार, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ।