Move to Jagran APP

डाक विभाग में 4 ब्रांच पोस्ट मास्टर बर्खास्त, वजह पूछने पर बोले अधीक्षक- …इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया जा सकता

चित्रकूट धाम मंडल में भारतीय डाक विभाग में ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) की भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी दस्तावेज के आधार कई जालसाजों ने नौकरी हासिल की थी। अभी जांच में 24 मामले पकड़े गए हैं। अब तक 18 ब्रांच पोस्ट मास्टर की सेवाएं समाप्त कर उनसे वेतन वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें हमीरपुर उपमंडल के चार ब्रांच पोस्ट मास्टर शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 17 Jun 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
डाक विभाग में 4 ब्रांच पोस्ट मास्टर बर्खास्त।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। चित्रकूट धाम मंडल में भारतीय डाक विभाग में ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) की भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी दस्तावेज के आधार कई जालसाजों ने नौकरी हासिल की थी। अभी जांच में 24 मामले पकड़े गए हैं। 

अब तक 18 ब्रांच पोस्ट मास्टर की सेवाएं समाप्त कर उनसे वेतन वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें हमीरपुर उपमंडल के चार ब्रांच पोस्ट मास्टर शामिल हैं। 

2023 में निकली थी भर्ती

चित्रकूट धाम मंडल बांदा में भारतीय डाक विभाग ने 2023 में ब्रांच पोस्ट मास्टर की भर्ती निकाली थी। इसमें मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी। नौकरी पाने वालों को मंडल के महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट के डाकघर व उप डाकघर में तैनात किया गया था। 

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू हुई। नवनियुक्त ब्रांच पोस्ट मास्टर के प्रपत्रों का सत्यापन किया गया तो कइयों की मार्कशीट फर्जी पाई गईं। 

18 ब्रांच पोस्ट मास्टरों की सेवाएं समाप्त

भारतीय डाक विभाग ने इसके बाद 18 ब्रांच पोस्ट मास्टरों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इनमें हमीरपुर उपमंडल में चार पोस्टमास्टर शामिल हैं, जो फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे थे। इन चारों की सेवा समाप्त कर उनसे डिवाइस व मशीनें आदि के साथ चार्ज लेकर कार्य मुक्त कर दिया गया है। 

विभाग कार्यमुक्त करने के बाद इनसे वेतन वसूली की तैयारी में भी जुटा है। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डाक अधीक्षक गय्यूर खान ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। इसकी जांच चल रही हैं। इससे संबंधित आरोपियों के नाम अभी उजागर नहीं किए जा सकते हैं। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP News: दारोगा को दौड़ाकर पीटा… सिपाहियों की वर्दी फाड़ी, विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।