Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव के बीच सपा-बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, 250 से अधिक लोग पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कस्बा स्थित सदर क्षेत्र से विधायक डॉ. मनोज प्रजापति के कार्यालय में सोमवार को आयोजित समारोह में विभिन्न दलों से आए 250 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक व लोकसभा प्रभारी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। शामिल होने वालों में कई ग्राम प्रधान बीडीसी पूर्व प्रधान पूर्व बीडीसीजन अधिकार पार्टी आदि के पदाधिकारी शामिल रहे।

By Rajeev Trivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 14 May 2024 12:53 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव के बीच सपा-बसपा और कांग्रेस को बड़ा झटका, 250 से अधिक लोग पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

संवाद सूत्र, सुमेरपुर (हमीरपुर)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कस्बा स्थित सदर क्षेत्र से विधायक डॉ. मनोज प्रजापति के कार्यालय में सोमवार को आयोजित समारोह में विभिन्न दलों से आए 250 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक व लोकसभा प्रभारी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

शामिल होने वालों में कई ग्राम प्रधान, बीडीसी, पूर्व प्रधान, पूर्व बीडीसी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, ई-रिक्शा संघ, सपा, बसपा, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी आदि के पदाधिकारी शामिल रहे। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

महज व्यापार मंडल सरंक्षक एवं महामंत्री ने भाजपा में नहीं शामिल हुए है। यह सदस्यता ग्रहण समारोह ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह ने आयोजित कराया था। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी देवेश कोरी, प्रीतम सिंह किसान, मुकेश पालीवाल, गणेश यादव, अरिमर्दन सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला, महेंद्र सैनी जिलाध्यक्ष सहारनपुर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, सपा के टिकट पर अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने भी भरा पर्चा