Move to Jagran APP

Hamirpur Election Result 2024 Live : हमीरपुर में सपा ने मार ली बाजी, भाजपा को कर दिया हैरान- अजेंद्र सिंह लोधी बने सांसद

देश के आजाद होने के बाद से अब तक हमीरपुर लोकसभा सीट पर 17 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। वहीं बात अगर जीत की करें तो यहां से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि भाजपा को 5 बार वहीं मायावती की बसपा को 2 बार। सपा ने भी एक बार जीत दर्ज की है। 2024 चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्‍कर की उम्‍मीद।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:41 PM (IST)
Hero Image
Hamirpur Election Result 2024 : हमीरपुर में कौन मार रहा है बाजी?

नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन टीम। Hamirpur Lok Sabha Seat Result Live 2024 : लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी कुंवर पुष्‍पेंद्र सिंह चंदेल आगे चल रहे थे। इसके बाद सपा के अजेंद्र सिंह लोधी ने उन्हें ऐसा पछाड़ा कि वह पीछे ही रह गए। इस तरह सपा ने भाजपा को परास्त कर हमीरपुर लोकसभा सीट पर कब्जा जमा लिया। हमीरपुर लोकसभा की बात करे तो सपा के अजेंद्र सिंह लोधी को 490683 वोट मिले। वहीं भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 488054 वोट मिले। इस तरह जीत का मार्जिन 2629 रहा।  

यूपी की बुंदेलखंड की हमीरपुर लोकसभा सीट बांदा मंडल के अंतर्गत आती है। हमीरपुर यमुना और बेतवा नदियों के संगम पर बसा हुआ है। 

बात अगर हमीरपुर की राजनीति की करें तो हमीरपुर लोकसभा सीट पर देश आजादी के बाद से अब तक 17 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। वहीं बात अगर जीत की करें तो यहां से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि भाजपा को 5 बार, वहीं मायावती की बसपा को 2 बार। सपा ने भी एक बार जीत दर्ज की है। जनता दल और लोकदल को भी जीत मिल चुकी है। 

हमीरपुर में इस बार भाजपा की ओर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को टिकट मिला है। वहीं बसपा ने यहां निर्दोश कुमार दीक्षित को मैदान में उतारा है। सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को टिकट दिया है। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।