Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hamirpur: हज यात्रा से लौटते समय सऊदी अरब में बिछड़ गई पत्नी, नहीं मिला शव; परिजनों का दुबई सरकार पर जानकारी न देने का आरोप

इस वर्ष हज यात्रा करने गए सैकड़ों लोगों की मौत हीट वेव के चलते हो गई है इसमें भारतीय भी शामिल थे। हुसैनगंज के मूल निवासी वजीहउद्दीन लगभग दो दशक से लखनऊ में रह रहे हैं। वह अपनी 58 वर्षीय पत्नी शमा सुल्तान के साथ बीती सात जून को लखनऊ से हज यात्रा के लिए रवाना हुए थे। हज यात्रा से लौटते समय सऊदी अरब में उनकी पत्नी...

By Rajeev Trivedi Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 22 Jun 2024 04:36 PM (IST)
Hero Image
हज यात्रा से लौटते समय सऊदी अरब में बिछड़ गई पत्नी

संवाद सूत्र, मौदहा। कस्बे के हुसैनगंज के मूल निवासी वजीहउद्दीन लगभग दो दशक से लखनऊ में रह रहे हैं। वह अपनी 58 वर्षीय पत्नी शमा सुल्तान के साथ बीती सात जून को लखनऊ से हज यात्रा के लिए रवाना हुए थे। जब वह हज यात्रा कर वापस लखनऊ लौट रहे थे तभी सऊदी अरब में उनकी पत्नी शमा सुल्तान उनसे बिछड़ गई जो काफी ढूंढने के बाद नहीं मिल सकीं।

बाद में सूचना मिली कि उनकी सऊदी अरब में मौत हो गई है। यह जानकारी होते ही स्वजन सऊदी अरब पहुंच गए। जहां उन्होंने शमा सुल्तान की के शव के बारे में खोजबीन की लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के भाई नौशाद ने सऊदी अरब सरकार पर इस मामले में कोई सहयोग न मिलने पर आक्रोश जताया है।

इस साल हज यात्रा पर गए सैकड़ों लोगों की हीट वेव के चलते मौत 

फिलहाल मृतक के स्वजन अभी भी सऊदी अरब में रहकर समा सुल्तान के शव के बारे में जानकारी करने के प्रयास में लगे हुए हैं। बताते चलें कि इस वर्ष हज यात्रा करने गए सैकड़ों लोगों की मौत हीट वेव के चलते हो गई है जिसमें कई भारतीय भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- डाक विभाग में 4 ब्रांच पोस्ट मास्टर बर्खास्त, वजह पूछने पर बोले अधीक्षक- …इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया जा सकता