Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hapur News: 165 लाख रुपये से तैयार होगा पशु शेल्टर होम, मिलेगा 500 पशुओं को सहारा

शेल्टर होम का नक्शा व कार्य योजना का प्रारूप जल्द से जल्द शासन को भेजा जा रहा है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शेल्टर होम का कार्य योजना का प्रारूप कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज द्वारा तैयार किए गए मॉडल व मानचित्र शासन को भेजा जा रहा है। नगर पालिका ने कार्य योजना में शेल्टर होम में सुविधाओं के लिए 12 बिंदु भेजे हैं।

By jitender sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 28 May 2024 03:06 PM (IST)
Hero Image
Hapur News: 165 लाख रुपये से तैयार होगा पशु शेल्टर होम, मिलेगा 500 पशुओं को सहारा

जितेंद्र शर्मा, पिलखुवा। सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु जहां लोगों की समस्या का सबब बने हुए हैं। वहीं नगर पालिका भी अपने कर्तव्य को पूरा करने के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही शहर में कान्हा गौशाला पशु शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें 500 बेसहारा निराश्रित पशुओं की देखभाल की जाएगी।

नगर पालिका द्वारा शासन को भेजा गया गौशाला का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। एक करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपए की लागत से शेल्टर होम का निर्माण कराया जाएगा। शेल्टर होम का नक्शा व कार्य योजना का प्रारूप जल्द से जल्द शासन को भेजा जा रहा है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

शेल्टर होम का कार्य योजना का प्रारूप कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज द्वारा तैयार किए गए मॉडल व मानचित्र शासन को भेजा जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही शेल्टर होम के लिए धनराशि नगर पालिका को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को भी सहारा मिल जाएगा।

यह होंगे कार्य 

नगर पालिका ने कार्य योजना में शेल्टर होम में सुविधाओं के लिए 12 बिंदु भेजे हैं। जिसमें चारा गोदाम, 500 पशुओं के लिए शेड, वेटनरी क्लिनिक विद कैटल कश, भूसा कटर शेड, सर्वेंट क्वार्टर, छोटे साइज के गेट, मुख्य द्वार, नाली निर्माण कार्य, समरसेबल पंप, बायोगैस प्लांट और बाउंड्री वॉल का कार्य कराया जाएगा।

यहां घूम रहे बेसहारा पशु 

शहर की पिलखुवा धौलाना रोड, बस अड्डा, खेड़ा गेट के समीप, परतापुर रोड, रेलवे रोड, मोदीनगर रोड सहित कई स्थानों पर बेसहारा पशु घूमते देखे जा सकते है। पशु शेल्टर होम के निर्माण से इन बेसहारा पशुओं को सहारा मिलेगा और इन्हें गंदगी के ढेर में खाद्य वस्तु भी तलाश नहीं करनी पड़ेगी।

हालांकि नगर पालिका का सभी गोवंश को गोआश्रय स्थल में रखे जाने का दावा किया जाता है और शहर में घूम रहे पशु शहर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के पशु बताये जाते है। अब शेल्टर होम से सभी पशुओं को सहारा मिलना तय है।

500 निराश्रित पशुओं के लिए गोशाला, पशु शेल्टर होम का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जो स्वीकृत हो गया है। उम्मीद है जल्द से जल्द धनराशि मिलेगी और निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इंद्रपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर