Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहले लात घूंसों से पीटा, फिर ईंट से किए ताबड़तोड़ वार; व्यक्ति की हत्या का किया प्रयास

Hapur Crime कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद व्यक्ति को नीचे गिराकर पीटना शुरू कर दिया गया। पहले लात-घूंसों से पिटाई की गई। इसके बाद ईंट से भी वार किए। इस दौरान उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:45 PM (IST)
Hero Image
हापुड़ में एक व्यक्ति पर ईंट से वार किया गया। सांकेतिक तस्वीर

केशव त्यागी, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनी नगर में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक दंपती व उसके पुत्र ने ईंट से वार कर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला सैनी नगर के पूनम सैनी ने बताया कि उसके पड़ोस में गोरखी नामक महिला रहती है। पीड़ित के मकान के बराबर में खाली प्लाट में महिला कूड़ा डालती है। कूड़े से आने वाली दुर्गंध से पीड़िता व उसके परिवार का रहना मुश्किल हो गया है।

कूड़ा डालने को लेकर हुआ था विवाद

बताया गया कि कई बार पीड़िता ने महिला से प्लाट में कूड़ा डालने से मना किया लेकिन, वह नहीं मानी। 21 जुलाई को पीड़िता के पति अरविंद ने महिला को कूड़ा डालने से मना किया। इससे गुस्साई महिला ने पति के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। शाम के वक्त पीड़िता अपने पति व पुत्र के साथ पीड़िता के घर से बाहर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी।

लात-घूंसों से भी पीटा

शोर शराबा होता देखकर पति घर से बाहर आए। तीनों ने मिलकर पति को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। ईंट से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान पति गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद होता देखकर पीड़िता व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 14 लाख में मिलेगी BMW! दे दिए 22 लाख, लेकिन नहीं मिली कार; शोरूम से आए वीडियो कॉल से लगी चपत

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामले में दंपती व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पैसों के लालच में दूसरे राज्य हो रही बिहार की छात्राओं की शादी, जब सामने आया तस्करी का खेल तो उड़ गए सभी के होश