Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hapur: छत पर कपड़े सुखा रही भाभी की गर्दन पर देवर ने लगाया निशाना, मौके पर ही हो गई महिला की मौत

हापुड़ के गांव खागोई में छत पर कपड़े सुखा रही भाभी की गर्दन में गोली मारकर सगे देवर ने हत्या कर दी। मृतका का नाम रानी (40वर्षीय) है। वहीं हत्यारोपित निसार है। प्रथम जांच में पता चला है कि देवर व भाभी के बीच अक्सर विवाद होता था जिसके चलते उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 06:01 PM (IST)
Hero Image
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई का मामला। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

जागरण संवाददाता, हापुड़। Hapur Crime :  हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई में छत पर कपड़े सुखा रही भाभी की गर्दन में गोली मारकर सगे देवर ने हत्या कर दी। मृतका का नाम रानी (40वर्षीय) है। वहीं, हत्यारोपित निसार है।

दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद

प्रथम जांच में पता चला है कि देवर व भाभी के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में देवर-भाभी ने एक साथ लगाई फांसी, मौत: दोनों के बीच संबंधों को लेकर परिवार वाले लगाते थे झूठे आरोप

रिपोर्ट इनपुट- केशव त्यागी