Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hapur News: बाल-बाल बची DM की जान, नीलगाय से टकराई बुलंदशहर जिलाधिकारी की कार; हादसे में चालक घायल

हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर इलाके के गांव अकड़ौली में सोमवार देर रात को बुलंदशहर जिले के जिलाधिकारी (DM Bulandshahr car Accident News) की गाड़ी नीलगाय से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में डीएम की जान बाल -बाल बची लेकिन चालक घायल हो गया। ये हादसा उस समय हुआ जब डीएम बुलंदशहर से हापुड़के लिए जा रहे थे।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:32 AM (IST)
Hero Image
Hapur Accident: डीएम की गाडी हादसे का शिकार हुई।

 केशव त्यागी, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र गांव अकड़ौली मंदिर के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे डीएम बुलंदशहर की कार नीलगाय से टकरा गई। दुर्घटना में डीएम बाल-बाल बच गए।

जबकि उनकी कार का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी कार बुलवाकर डीएम को बुलंदशहर के लिए रवाना किया। वहीं, चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार रात बुलंदशहर डीएम सीपी सिंह निजी कार से किसी काम के सिलसिले में हापुड़ की तरफ आ रहे थे। कार उनका चालक अंकुर कुमार चला रहा था।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र गांव अकड़ौली मंदिर के पास पहुंचने पर अचानक जंगल से निकलकर एक नीलगाय डीएम की कार के आगे आ गई। चालक ने ब्रेक लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, कार नीलगाय से टकरा गई।

दुर्घटना में कार चालक अंकुर पेट में कार का स्टेयरिंग घुसने से घायल हो गया। वहीं, डीएम बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद नीलगाय सड़क से दौड़कर जंगल की तरफ भाग गई।

डीएम ने तत्काल पुलिस को काल कर घटनास्थल पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी कार की व्यवस्था कर डीएम को बुलंदशहर के लिए रवाना कर दिया गया।