Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: योगी जी... 24 घंटे में आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो दे दूंगा जान; पढ़िए क्या है पूरा मामला

Hapur Crime News हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक किसान ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर 24 घंटे में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। किसान ने इस संबंध में जिले के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। आरोपितों के भय से किसान ने गांव भी छोड़ दिया है।

By Kesav Tyagi Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:22 AM (IST)
Hero Image
हापुड़ में हत्या के प्रयास का मामला। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में हत्या के प्रयास की घटना से पीड़ित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के किसान ने 24 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी न किए जाने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

किसान ने इस संबंध में जिले के अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। आरोपितों के भय से किसान ने गांव भी छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव छतनौरा के सोविंद्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच गांव के विनोद, अनेश व लालू डंडे लेकर वहां आ गए। आरोपितों ने गाली-गलौज कर पीड़ित से अभद्रता कर दी। विरोध पर डंडें से पीड़ित को पीटना शुरू कर दिया।

आरोपितों ने पीड़ित की हत्या का भी प्रयास किया। विवाद होता देखकर आसपास खेत पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पीड़ित को बचाया।

इसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो कर ली गई है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सका है।

घटना के बाद गांव में पीड़ित का मजाक बनाया जा रही है। उसके सामाजिक सम्मान को ठेस पहुंचने से वह आहत है। घटना के बाद से पीड़ित गांव में भी नहीं गया है। 24 घंटे में अगर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर पीड़ित किसान को न्याय दिलाया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर