Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hapur Crime: यूपी सरकार में मंत्री के कॉलेज में गोलीबारी, छात्र ने विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी पर की फायरिंग

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के हापुड़ स्थित एक कॉलेज में गोलीबारी की खबर आई है। नानपुर स्थित रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शुक्रवार की सुबह परीक्षा थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी विजय गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच गांव मानकचौक का रहने वाला एक छात्र बाइक से कॉलेज पहुंचा और उनपर गोली चला दी। इसमें वह घायल हो गए।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 16 Mar 2024 01:25 PM (IST)
Hero Image
यूपी सरकार में मंत्री के कॉलेज में गोलीबारी, छात्र ने विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी पर की फायरिंग।

जागरण संवाददाता, हापुड़। मेरठ रोड पर स्थित गांव नानपुर में रुद्रा इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को एक छात्र ने सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग कर दी, जिससे हाथ में गोली लगने से सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित छात्र के खिलाफ पुलिस की तैयारी पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट है। गांव नानपुर के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कॉलेज में परीक्षा थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी विजय गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक का रहने वाला एक छात्र बाइक से कॉलेज पहुंचा। मुख्य गेट के सामने उसने बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने छात्र से बाइक हटाने के लिए कहा तो उसने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इस पर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने छात्र को वहां से भगा दिया।

ये भी पढे़ं- NCR में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वीडियो वायरल होने पर 29000 वर्ग मीटर भूमि पर चला बुलडोजर

गोलीबारी में घायल हुए सुरक्षाकर्मी

कुछ ही देर बाद आरोपी दोबारा कॉलेज पहुंच गया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सुरक्षाकर्मी विजय सिंह के हाथ को छूते हुए निकली, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी छात्र जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सुंदर स्वाद... हैजा-पेचिस को भगाने वाली, भारतीयों को लुभाने के लिए अंग्रेज अपनाते थे ये तरीके; UP में चाय का इतिहास

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर