Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Garhmukteshwar News: टोल के विरोध में आज होगी भाकियू संघर्ष महापंचायत, तैयार की जाएगी रणनीति

सामाजिक संगठन गढ़ के व्यापारी नगरवासी और आसपास के गांवों के लोग ट्रेक्टर ट्रालों पर सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचेंगे और टोल के निर्माण का विरोध करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर टोल का निर्माण नहीं गुंडा टेक्स वसूली का अड्डा तैयार किया जा रहा है जिसका विरोध निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Tue, 19 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
टोल के विरोध में आज होगी भाकियू संघर्ष महापंचायत (file photo)

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ हाईवे 709 ए टोल प्लाजा के निर्माण के विरोध में भाकियू संघर्ष के कार्यकर्ताओं के साथ साथ अन्य सामाजिक संगठन धरना दे रहे हैं। टोल निर्माण के विरोध में आज (मंगलवार) को महापंचायत का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की भीड़ पहुंचनी की संभावना है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी इरकान ने बताया कि 12 दिसंबर से टोल निर्माण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई किसानों के धरने को नजरअंदाज करते हुए दिख रहा है, यदि एनएचएआई के अधिकारी मनमाने ढंग से चलेंगे तो धरना भी इसी तरह जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि मंगलार को सभी सामाजिक संगठन, गढ़ के व्यापारी, नगरवासी और आसपास के गांवों के लोग ट्रेक्टर ट्रालों पर सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचेंगे और टोल के निर्माण का विरोध करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह ने बताया कि मेरठ रोड पर टोल का निर्माण नहीं गुंडा टेक्स वसूली का अड्डा तैयार किया जा रहा है, जिसका विरोध निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। सातवें दिन भी टोल प्लाजा के विरोध में किसानों ने धरना जारी रखा। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, कृष्णवीर सिंह गब्बर, नितिश पंडित, रवि कुकरेजा, महेश सिंह, रामपाल सिंह, मनोज फौजी, खुर्शीद तोमर, संजीव मोरल, अक्षय त्यागी,रजत, नाजिम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता धरने में मौजूद रहे।

गढ़ नगरवासी ले रहे हिस्सा

धरना स्थल पर गढ़ नगर के व्यापारी मूलचंद सिंघल अपने साथ कई व्यापारी और नगर के लोगों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और टोल के विरोध में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि टोल लगाता है तो स्थानीय लोगों को मुसीबत बनेगा। ऐसे में सभी लोगों को एक होना होगा और टोल के निर्माण का विरोध करना होगा।

यह भी पढ़ेंः ईरान के गैस स्टेशनों पर इजरायली हैकर्स का साइबर हमला, देश के करीब 70% गैस स्टेशनों पर कामकाज हुआ ठप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें