Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: थानेदार काट रहे मौज, फरियादी भटक रहे दर-दर; पीड़ितों ने SP से लगाई गुहार

Hapur News थाने की पुलिस फरियादियों की सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों का आरोप है कि दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब फरियादी एसपी कार्यालय पहुंचे हैं और अपनी-अपनी शिकायत बताकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी का कहना है कि सभी समस्याओं की समीक्षा कराकर उनका निस्ताकरण कराया जाएगा। जानिए आखिर फरियादी पुलिस पर क्यों आरोप लगा रहे हैं?

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 25 Jul 2024 11:03 AM (IST)
Hero Image
हापुड़ जिले में फरियादियों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। जागरण फोटो

केशव त्यागी, हापुड़। Hapur Police नए कानून लागू होने के बाद सरकार ने किसी भी थाने में फरियादी को मुकदमा दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की है। ताकि, न्याय के लिए किसी को भटकना न पड़े। पुलिस की कार्यशैली सुधारने के लिए अधिकारियों से लेकर थानेदारों को थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने का पाठ निरंतर पढ़ाया जा रहा है।

इसके बावजूद भी जिले में थानेदारों की मनमानी के चलते फरियादी कार्रवाई के लिए दर-बदर की ठोकरें खा रहे हैं। एसपी कार्यालय पर फरियादियों का जमावड़ा देखने को मिला। अधिकांश मामलों में पीड़ितों का आरोप था कि थाना स्तर पर उन्हें न्याय नहीं मिला। शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई करने के बजाए उन्हें टरका दिया गया। ऐसे फरियादियों ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

एक साल पांच माह से न्याय को भटक रहा वृद्ध

कोतवाली क्षेत्र के बैंक कालोनी के वृद्ध ईश्वर सिंह ने बताया कि 26 फरवरी 2023 को साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.23 लाख रुपये निकाले थे। बैंक से लेकर चौकी, थाने व अधिकारियों से शिकायत के बाद 17 मार्च 2024 को उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। लगातार न्याय के लिए पीड़ित थाना साइबर क्राइम के चक्कर काट रहा है। मुकदमे की जांच कर रहा दारोगा पीड़ित को संतोषजनक जवाब न देकर टरकाता रहता है। ऐसे में वह अब भी दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।

पुत्र के सामने माता से छे़ड़छाड़, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि 21 जुलाई की रात आठ बजे चार युवकों ने उसके पुत्र को बेरहमी से पीटा। पुत्र की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंची पीड़िता को भी पीटना शुरू कर दिया। कपड़े फाड़कर पीड़िता से छोड़छाड़ की गई। इस घटना को वहां मौजूद काफी लोगों ने देखा। मगर, थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने उसे टकरा दिया। लगातार व चौकी थाने के चक्कर काट रही है। मगर, न्याय के नाम पर महज आश्वासन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में महिला सिपाही ने पड़ोसन को चप्पल से पीटा, सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ था विवाद

पति ने तोड़ दी हाथ की हड्डी, जेठ ने की छेड़छाड़

थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग कर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा और हाथ की हड्डी तोड़ दी। पिछले नौ माह से पीड़िता मायके में रह रही है। किसी तरह दो बच्चों की रोटी का वह बंदोबस्त कर पाती है। कई बार शिकायत के बाद पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसे में पीड़िता व उसे बच्चे भूखे मरने को तैयार है।

साहब... पति ने गला दबाकर किया हत्या का प्रयास

जिला बुलंदशहर के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि थाना कपूरपुर के एक गांव में उसकी ससुराल है। अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख रुपयों की मांग कर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा है। देवर ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत की तो पीड़िता को तलाक की धमकी देकर चुप करा दिया गया। 21 जुलाई को पीड़िता ने पति को अपनी जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया। चार बच्चों को पति ने अपने पास रख लिया और उसे घर से निकाल दिया। अब उसे कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें- लहूलुहान युवती को बाइक पर लेकर भाग रहे थे दो युवक, गांव वालों ने पकड़कर पीटा, एक टीचर तो दूसरा फौजी निकला

क्या बोले अधिकारी

किसी भी हाल में पीड़ितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। थाना स्तर पर आने वाले शिकायती पत्र के निस्तारण की समीक्षा कराई जाएगी। अगर, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई जाती है तो थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारियों को कड़े आदेश दिए हैं। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी