Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: नाबालिग को अगवा कर रचाया निकाह, गर्भावस्था में मारपीट से हुआ गर्भपात; ससुर ने भी किया बहू से दुष्कर्म का प्रयास

नाबालिग को अगवा कर दिल्ली के एक युवक ने उससे निकाह कर लिया। चार माह की गर्भावस्था में नाबालिग को पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। 29 मार्च 2024 को पीड़िता ने कॉल कर स्वजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के स्वजन व अन्य रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे और आरोपितों के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया। 31 मार्च 2024 को ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता के मायके पहुंचे।

By Kesav Tyagi Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 08 Apr 2024 01:42 PM (IST)
Hero Image
UP News: नाबालिग को अगवा कर रचाया निकाह, गर्भावस्था में मारपीट से हुआ गर्भपात

जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को अगवा कर दिल्ली के एक युवक ने उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद दहेज में दो लाख की मांग कर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने नाबालिग का उत्पीड़न किया।

पति ने कुकर्म तो ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चार माह की गर्भावस्था में नाबालिग को पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। स्वजन नाबालिग को मायके ले आए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने यहां आकर भी उसे पीटा। मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाना में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था यूसुफ 

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का रिश्तेदार दिल्ली के मंडोली के हर्ष विहार का मोहम्मद यूसुफ है। 14 नवंबर 2023 को यूसुफ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। 18 नवंबर को आरोपित ने उसके नाबालिग होने के बावजूद उससे निकाह कर लिया। इसके बाद निकाहनामा भी तैयार करा लिया।

उधर, पीड़िता के लापता होने के बाद माता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने दबाव बनाकर मामले में फैसला करा दिया। फैसलेनामे पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराकर कोतवाली में जमा करा दिया था।

ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग कर पीड़िता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। कई-कई दिनों तक उसके कमरे में बंद रखकर भूखा-प्यासा रखा गया। इतना ही नहीं ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़िता को बचाया। पति ने भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। चार माह की गर्भावस्था में आरोपितों ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। पेट पर लात लगने से पीड़िता का गर्भपात हो गया।

पीड़िता ने कॉल कर स्वजन को सुनाई आपबीती

29 मार्च 2024 को पीड़िता ने कॉल कर स्वजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के स्वजन व अन्य रिश्तेदार उसकी ससुराल पहुंचे और आरोपितों के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया। 31 मार्च 2024 को ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता के मायके पहुंचे। यहां भी आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी।

हत्या की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में महिला थाने में मोहम्मद यूसुफ और उसके पक्ष के राशिद, जरीना, अफसाना और रूकसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें