Move to Jagran APP

वसीम ने राहुल बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर दिल्ली की जामा मस्जिद में कराया मतांतरण

यूपी के हापुड़ से असली नाम छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोपित वसीम मलिक उर्र ने खुद का नाम राहुल बताकर और शादीशुदा होने की बात छिपाकर मुंबई की महिला से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसका मतांतरण करा दिया। मामले में थाना बाबूगढ़ में लव जिहाद के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Kesav Tyagi Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 22 Jul 2024 11:39 AM (IST)
Hero Image
आरोपित ने महिला से छिपाई थी खुद के शादीशुदा होने की बात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

केशव त्यागी, हापुड़। मुंबई की एक विधवा हिंदू महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उसे लव जिहाद में फंसाकर मुस्लिम युवक ने उससे शादी कर ली। मुख्य आरोपित वसीम मलिक उर्र ने राहुल बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया था।

आरोपित ने महिला से खुद के शादीशुदा होने की बात भी छिपाई थी। दिल्ली की जामा मस्जिद में ले जाकर आरोपित ने महिला का मतांतरण करा दिया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

मुंबई से न्याय मांगने थाना बाबूगढ़ पहुंची महिला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मुंबई के थाना पश्चिमी महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने बताया उसके पति का देहांत वर्ष 2015 में हो गया था। उस दौरान पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी।

पति की मौत के बाद पीड़िता ने पुत्री को जन्म दिया। फरवरी 2023 में उसके पास थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

होटल में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

आरोपित ने इंस्टाग्राम पर आईडी ब्लैक कमांडो के नाम से बनाई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर आरोपित ने अपना राहुल बताकर उसे लव जिहाद में फंसा लिया था। आठ मार्च 2022 को पीड़िता आरोपित से मिलने उसके गांव पहुंची थी। यहां से आरोपित उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की और अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर आरोपित ने महिला को वीडियो दिखाया। शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

दिल्ली की जामा मस्जिद में कराया मतांतरण

25 मार्च 2023 को आरोपित उसे दिल्ली की जामा मस्जिद में ले गया। जहां आरोपित ने उसका मतांतरण कराया। मतांतरण के बाद पीड़िता का नाम बदलकर आयशा रख दिया। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता से निकाह कर लिया।

इसके बाद पीड़िता जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव बरौला में किराए के मकान में रहने लगी। यहां आरोपित व उसके दो अज्ञात साथियों ने पीड़िता पर उसकी पुत्री का मतांतरण कराने का भी दबाव बनाया। इसके बाद आरोपित उसे अपने गांव ले आया।

अब तक आरोपित पीड़िता के तीन लाख रुपये भी हड़प चुका है। मामले में पीड़िता मे थाने में तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपित व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।