Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hapur: घर में दो घंटे बंधक बनाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दिल्ली ले जाकर भी दिया वारदात को अंजाम

दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर एक आरोपित अपने घर ले गया। जहां दो घंटे तक बंधक बनाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित छात्रा को डरा-धमकाकर दिल्ली ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Kesav TyagiEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 08 Jan 2023 09:16 PM (IST)
Hero Image
घर में दो घंटे बंधक बनाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दिल्ली ले जाकर भी दिया वारदात को अंजाम

हापुड़, जागरण संवाददाता। दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर एक आरोपित अपने घर ले गया। जहां दो घंटे तक बंधक बनाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित छात्रा को डरा-धमकाकर दिल्ली ले गया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों के चंगुल से बचकर घर पहुंची छात्रा ने स्वजन को आपबीती सुनाई।

इसके बाद स्वजन छात्रा को थाने लेकर पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री नगर के एक विद्यालय में कक्षा दस में पढ़ती है। मोहल्ला का ही रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति पिंटू पिछले एक साथ से पुत्री को परेशान करते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाता आ रहा है।

विरोध करने पर आरोपित ने पीड़ित और उसकी पुत्री को हत्या की धमकी दी थी। लोक लाज के कारण पीड़ित ने मामले में शिकायत नहीं की थी। 30 दिसंबर की दोपहर दो बजे पुत्री घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपित पीड़ित के घर पहुंचा।

डरा-धमकाकर आरोपित पुत्री को अपने घर ले गया। जहां आरोपित ने करीब दो घंटे तक पुत्री को बंधक बना रखा और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पुत्री ने स्वजन को आपबीती सुनाई।

मामले की शिकायत करने पीड़ित आरोपित के घर पहुंचा। जहां आरोपित, उसके माता-पिता, बहन और भाई ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी और वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं आरोपित पुत्री को जबरन दिल्ली अपनी मौसी के घर ले गया।

दिल्ली ले जाकर भी किया दुष्कर्म

पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने दिल्ली ले जाकर भी उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके परिवार के सदस्यों की हत्या कर देंगे। आरोपितों के चंगुल से बचकर पुत्री घर पहुंची और इस संबंध में स्वजन को जानकारी दी।

थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर