Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हापुड़ में गला दबाकर मां-बेटी की हत्या, मकान के अंदर सड़ी-गली हालत में मिले शव

Hapur News हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सहारा कालोनी में एक घर में घुसकर बदमाशों ने 60 वर्षीय कौसर जहां और उनकी 25 वर्षीय बेटी शहजादी उर्फ खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

By Kesav Tyagi Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 28 Sep 2024 11:39 PM (IST)
Hero Image
हापुड़ में गला दबाकर मां-बेटी की हत्या।

जागरण संवाददाता, हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा स्थित सहारा कालोनी में घर में घुसकर हत्यारों ने वृद्धा कौसर जहां (60) व उसकी बेटी शहजादी उर्फ खुशबू (25) की गला दबाकर मार डाला। शनिवार को मकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस, डाग स्कवाड व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़ी-गली हालत में मिले शवों पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। प्रथम दृष्टया हत्याकांड को चार दिन पहले अंजाम दिया गया है। वृद्धा के पुत्र ने थाने में तहरीर दी है।

पिता की 30 साल पहले हो गई मौत

हाफिजपुर थानाक्षेत्र के गांव हृदयपुर के मोहम्मद रोशन कौसर ने बताया कि उसके पिता याद इलाही की करीब 30 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद मां ने 26 साल पहले मेरठ के एक व्यक्ति से निकाह कर लिया था। छह माह बाद मां का उनके दूसरे पति के विवाद हो गया और वह वापस उसके पास लौट आईं। उस समय माता गर्भवती थी।

इसके बाद मां ने बहन शहजादी उर्फ खुशबू को जन्म दिया। चार साल पहले घरेलू विवाद के चलते मां कौसर जहां व बहन शहजादी उर्फ खुशबू के साथ धौलाना के खिचरा में रहने लगीं।

करीब दो साल पहले मां व बहन ने खिचरा की सहारा कालोनी में 60 गज का प्लाट खरीदा। छह माह पहले प्लॉट पर मकान बनाकर दोनों यहां रह रही थीं। करीब 15 दिन पहले उसकी मां मिलने गांव आई थी। शनिवार दोपहर आसपास के लोगों ने मां व बहन के मकान से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर के एक कमरे में चारपाई पर मां कौसर जहां व दूसरे कमरे में फर्श पर बहन शहजादी उर्फ खुशबू का शव सड़ी- गली हालत में पड़ा है। दोनों के हाथ रस्सी से बंधे थे। कमरों में खून फैला हुआ था। घर के बाहर बिना नंबर प्लेट लगी मिली बाइक गाजियाबाद के गांव नाहल की गुलफशा के नाम पर है।

शहजादी उर्फ खुशबू ने किए थे तीन निकाह

पुलिस की जांच में पता चला कि शहजादी उर्फ खुशबू ने कुछ वर्ष पहले बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के एक व्यक्ति से निकाह किया। कुछ समय बाद उसे तलाक देकर जिला अलीगढ़ के अतरौली के साजिद से निकाह किया। दोनों के बीच नहीं बनी तो शहजादी ने उससे भी तलाक ले लिया। करीब तीन माह पहले उसने समीर नाम के युवक से निकाह किया था।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ज्ञानंजय सिंह, एसपी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें