Move to Jagran APP

Hapur Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर गर्भवती को जमकर पीटा, पेट पर मारी लात; घर से भी निकाला

यूपी के हापुड़ जिले में दहेज में बाइक न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने महिला के पेट पर भी लात मार दी। इससे महिला को रक्तस्राव होने लगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से बाहर निकाल दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Kesav TyagiEdited By: Sonu SumanUpdated: Thu, 16 Nov 2023 03:07 PM (IST)
Hero Image
हापुड़ में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती महिला के साथ मारपीट।

जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दहेज में बाइक न देने पर ससुराल पक्ष ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के पेट पर लात मार दी। इससे उसे रक्तस्राव होने लगा।

पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर की रुपल ने बताया कि 26 अक्टूबर 2021 को उसकी शादी कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ी के गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसके घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता मायके में रहने लगी।

ये भी पढ़ेंः Hapur में बड़ी वारदात: गन्ना क्रय केंद्र लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे और कई राउंड फायरिंग

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

नौ नवंबर को पीड़िता ससुराल गई थी। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भावस्था के बाद भी उसे बेरहमी से पीटा। उसके पेट पर लात मारी। इसके कारण उसे रक्तस्राव होने लगा। सूचना पर पहुंचे परिजन ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में गुड्डू, अरुण, गौरव, अमित, बंटी और पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Hapur Fire: 22 घंटे से फैक्ट्री में आग बुझाने की कोशिश जारी, 4 जिलों की दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।