Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RLD प्रमुख बोले- हम बोलेंगे तो कइयों का किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर जाएगा, जानें क्यों कहा जयन्त चौधरी ने ऐसा

रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी बोले कि सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले किसानों को आजादी के बाद पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया और यही कारण है कि आज भी किसान सुविधाहीन व्यवस्था में जीवन-यापन कर रहा है। किसानों का हितैषी होने की राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज्यादातर दलों में कमी देखी गई। उन्होंने कहा कि जिस दिन वह अपना मुंह खोलेंगे उस दिन कई नेताओं का किसान हितैषी होने का मुखौटा उतरेगा।

By Jagran News Edited By: Shoyeb AhmedUpdated: Sun, 18 Feb 2024 05:00 AM (IST)
Hero Image
जयंत चौधरी बोले हम बोलेंगे तो कइयों का किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर जाएगा (फाइल फोटो)

ठाकुर धर्मपाल सिंह आर्य, हापुड़। रालोद (RLD) प्रमुख जयन्त चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा कि सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले किसानों को आजादी के बाद पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया। यही कारण है कि आज भी किसान सुविधाहीन व्यवस्था में जीवन-यापन कर रहा है। किसानों का हितैषी होने की राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज्यादातर दलों में कमी देखी गई।

जयन्त ने कहा, किसानों का हित करने के लिए ही उन्होंने राजग में शामिल होने का निर्णय लिया है। जिस दिन वह अपना मुंह खोलेंगे, उस दिन महागठबंधन के कई नेताओं का किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर जाएगा।

किसान हितैषी होने का उतरेगा मुखोटा- जयन्त

पैतृक गांव नूरपुर की मढ़ैया पहुंचे जयन्त ने कहा, चौधरी साहब ने स्पष्ट कहा था कि जब तक किसान संपन्न नहीं होगा, देश विकसित नहीं हो सकता है।

राजग में आने के अपने बदलाव को गांव और किसान को समर्पित बताया और कहा कि जिस दिन महागठबंधन छोड़ने का औपचारिक एलान करेंगे, उस दिन कई नेताओं के चेहरे से किसान हितैषी होने का मुखौटा उतर जाएगा।

इन पार्टियों पर साधा निशाना

घोषणाओं और भाषणों में स्थान देने के अलावा गांव और किसान का पहले की सरकारों ने भला नहीं किया। हम बदलाव के लिए राजग के साथ आए हैं। ऐसा बदलाव जो गांव-किसान, खेत-खलिहान पर दिखाई देगा। हमारा प्रत्येक कदम, गांव, किसान, गरीब और कामगार के उत्थान को समर्पित है।

उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका खेत, खलिहान और किसान से कोई लेना-देना नहीं है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर