Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime: दो साल तक लूटता रहा आबरू, शादी की बात पर मुकरा; अब मामला पुलिस तक पहुंचा

Hapur Crime हापुड़ में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह फैक्ट्री में ही काम करने वाले युवक के साथ दो साल से रह रही थी।

By jitender sharma Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 30 Aug 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
महिला से दो साल तक किया दुष्कर्म। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, धौलाना (हापुड़)। हापुड़ जनपद में थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाली एक महिला ने बताया कि वह बीते दो वर्ष से फैक्ट्री में ही काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। बीते दो वर्षों से आरोपित युवक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था।

युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

महिला ने आरोप लगाया कि जब भी वह युवक से शादी की बात करती थी तो वह उसे आए दिन बहाने बाजी करता रहता है। गुरुवार को पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दी है।

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना के मारवाड़ी अतिथि गृह में मिला धनबाद के प्रोफेसर का शव, मचा हड़कंप

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बवाना में फैक्ट्री की दीवार ढही, श्रमिक की मौत; मालिक पर लापरवाही का आरोप

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर