Move to Jagran APP

Bakra Eid 2024: यकीन नहीं करेंगे, कुर्बानी के लिए इतने महंगे बिके बकरे; कुछ तो कीमत सुन बिना खरीदे ही लौटे वापस

Eid ul Adha 2024 महंगाई बढ़ती जा रही है जिसका असर त्योहार पर भी पड़ रहा है। लोग बाजार में जानवर खरीदने तो जा रहे है पर कीमत सुनकर बिना खरीदे ही वापस लौट रहे हैं। बाजार में कुर्बानी वाला छोटा बकरा भी नौ हजार से ऊपर बिक रहा है जबकि बड़े बकरे की कीमत 30 हजार रुपये के करीब है।

By upendra kumar agnihotri Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 16 Jun 2024 04:46 PM (IST)
Hero Image
बकरा मंडी में बकरे की खरीदारी करते लोग। जागरण

जागरण संवाददाता, हरदोई। Bakrid 2024: सोमवार को ईद उल अजहा (बकरा ईद) के त्योहार को लेकर मुस्लिम भाइयों में खासा उत्साह है। त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महंगाई का असर त्योहार पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते लोग बाजार में जानवर खरीदने तो जा रहे है पर कीमत सुनकर बिना खरीदे ही वापस लौट रहे हैं।बाजार में कुर्बानी वाला छोटा बकरा भी नौ हजार से ऊपर बिक रहा है, जबकि बड़े बकरे की कीमत 30 हजार रुपये के करीब है।

महंगाई के चलते लोग बकरे की जगह पर बड़े जानवर साझे में लेकर आ रहे हैं। बकरा ईद को लेकर कारी महफूज मियां ने बताया कि बकरा ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग सादगी से नमाज पढ़े और कुर्बानी करे वह भी घरों के अंदर करें। कोई भी ऐसा काम नहीं करना है जो कि अल्लाह को पसंद न हो। हमें अपने आस पास रहने वाले लोगों का भी ध्यान रखना है।

उनका भी दिल न दुखे। हम सब लोग मिलकर त्योहार को मनाएंगे। त्योहार पर बनने वाले पकवानों के लिए सामग्री भी ले आए हैं। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय है और बराबर लोगों से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं। जिले में नमाज को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। हरदोई के अलावा शाहाबाद, मल्लावां, संडीला, पिहानी, सांडी, कछौना, पाली, सहित अन्य कस्बों में भी त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है।

यह भी पढ़ें - Bakrid 2024: मुरादाबाद के ईदगाह में किस समय अदा की जाएगी बकरीद पर नमाज, नोट कीजिए शहर की मस्जिदों की टाइमिंग

शहर के ईदगाह में सुबह सात बजे होगी नमाज

शहर स्थित ईदगाह व जामा मस्जिद में नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। अंजुमन इस्लामिया मो. खालिद एडवोकेट ने बताया कि ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह सात बजे और जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। ईदगाह में बयान व इमामत जनाब मुफ्ती आफताब आलम साहब मजाहरी करेंगे व जामा मस्जिद में बयान व इमामत जनाब मुफ्ती वकील अहमद साहब कासमी करेंगे।

मल्लावां के ईदगाह बगदाद के नायब पेश इमाम मौलाना रिजवान अंसारी ने बताया कि नमाज साढ़े सात बजे होगी। वहीं छोटी ईदगाह भगवंत नगर के पेश इमाम हाफिज फरीद सिद्दीकी ने बताया कि भगवंत नगर में भी नमाज साढ़े सात बजे होगी। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अता की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।